Saturday 1 November 2014

युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन संपन्न

युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन संपन्न
=====================
अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=====================
बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) पत्रकार बंधुओं की आवाज़ बुलंद करने और सभी पत्रकारों को विशाल मंच प्रदान करने हेतु अग्रणी भूमिका निभा रही युवा पत्रकार संघ का दिवाली स्नेह सम्मलेन विगत दिनों मुंबई उपनगर कांदिवली पूर्व स्थित अकुर्ली म्युनिसिपल स्कूल में संपन्न किया गया।  इस अविस्मरणीय मौके पर बहुत से पत्रकार बन्धु एकत्रित हुए तथा सभी ने युवा पत्रकार संघ की सराहना करते हुए अपने -अपने विचार भी प्रकट किये।
युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष - महेश गुप्ता, महासचिव - गोविन्द ठाकुर (इंडिया टीवी), सलाहकार - अनिल पाण्डेय (सामना) के नेतृत्व में मनीष झा (नव भारत टाईम्स), जय सिंह (पत्रकार), दिवाकर सिंह (आज तक), प्रमोद यादव (ए बी पी न्यूज़), मुरारी सिंह (गुलिस्तान न्यूज़), रामचन्द्र यादव (फिल्म पत्रकार), आकांक्षा सिंह (पत्रकार), राजा मयाल (एन डी टी वी) के अलावा और भी कई बड़े चैनल और अखबार के पत्रकार उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश यादव और टॉप बॉलीवुड न्यूज़ के हेड सुरजीत सिंह ने अपनी उपस्थिति जाहिर की।

मुंबई और डांस का अज़ब कनेक्शन है *मुंबई मस्ती*

मुंबई और डांस का अज़ब कनेक्शन है *मुंबई मस्ती*
=======================
अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=======================
बीसीआर (रामचन्द्र यादव /मुंबई) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जो  सच्ची लगन से मेहनत करते हैं उनके  सपने साकार होते  ही हैं।  माया नगरी में अगर कठिन परिश्रम है तो डांस और मस्ती भी है। खुला आसमान और मदमस्त पवन की सुखद अनुभूति भी है। जी हाँ, हम  बात कर रहे हैं म्यूजिकल वीडियो अल्बम *मुंबई मस्ती* की जिसका निर्माण कर रहे हैं कोरियोग्राफर और निर्देशक संतोष सागर। सागर मूवीज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्माणाधीन मुंबई सिटी पर आधारित यह  एल्बम डांस और मस्ती भरपूर है, जो बहुत ही मनोरंजकपूर्ण है।  इसके अलावा इस  अल्बम में डांस (नृत्य)  के नये रूप को  दिखाने की कोशिश की जा रही है। हिप-हॉप,  लैटिन, बॉलीवुड, रोमांटिक आदि नृत्य कला को  नयापन देने की पूरी तैयारी कर लिया है नृत्य -  संतोष सागर ने। इस म्यूजिकल एलबम की पूरी शूटिंग मुंबई और बाहर के रमणीय स्थलों की जाएगी। 
 विदित हो कि  इस अल्बम के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर हैं। सुनने और देखने वाले न सिर्फ गुनगुनायेंगे बल्कि थिरकने के लिए मज़बूर हो जाएंगे। क्योंकि संतोष सागर ने  अपने कुशल निर्देशन में कई एक्सप्रीमेंट  रहे हैं। इन्होंने पहली बार अपनी सुमधुर आवाज़ में गीत भी गया है। सवाल के जवाब में सागर ने कहा कि *मुंबई मस्ती म्यूजिक वीडियो  मेरे जीवन में अहम भूमिका निभाने वाली है  क्योंकि डांस का लेबल जो भी देखने को मिल रहा है वो इंटरनेशनल है। काफी एक्सप्रीमेंट हो चुका है फिर भी हम नयापन लाने की कोशिश कर रहे हैं। ये हमारी मुम्बई मस्ती टीम के लिए चुनौतीपूर्ण है*।
रमेश तिवारी के लिखे गीत तथा गूफी के संगीत  संतोष सागर का नृत्य (डांस) कमाल का  होगा। इनकी मेहनत ज़रूर रंग लायेगी। 

मैं साध्वी हूं, आतंकी नहीं: प्रज्ञा सिंह

मैं साध्वी हूं, आतंकी नहीं: प्रज्ञा सिंह

========================
अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
========================
(बीसीआर) मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने आई प्रज्ञा सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'मैं एक साध्वी हूं, आतंकी नहीं। हम जनकल्याण के लिए काम करते हैं, ‌जन विनाश के लिए नहीं।'

उन्होंने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट के मामले में उन्हें झूठा फंसाया गया है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने आई प्रज्ञा सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में कई प्रकार से प्रताड़ित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में हुए बम विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 अन्य घायल हुए थे। प्रज्ञा सिंह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, इसके बावजूद उन्हें इलाज के लिए कोर्ट से जमानत नहीं मिली है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने प्रज्ञा सिंह को मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने पुलिस की हिरासत में इलाज कराने से इंकार कर दिया और कहा था कि वह पहले जमानत पर रिहा होना चाहती हैं।