Thursday 13 November 2014

PUKAR SERIAL || PRESS CONFERENCE IN DELHI || VIPUL SHAH || BCR NEWS

ड्रग तस्करी के आरोप में ममता कुलकर्णी और उनके पति हिरासत में

ड्रग तस्करी के आरोप में ममता कुलकर्णी और उनके पति हिरासत में
=============================================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
=====================
बीसीआर ॥मुंबई॥ खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप में कीनिया के मोम्बासा में हिरासत में लिया गया है।

खबरों के मुताबिक ममता कुलकर्णी को ड्रग तस्करी के आरोप में केन्या में हिरास्त में लिया गया है।ममता से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके पति विकी को भी हिरासत में ले लिया है। विकी एक कुख्यात ड्रग तस्कर बताया जाता है। उसे दुबई में उम्र कैद की सजा भी हुई थी लेकिन उसने जेल में ही इस्लाम कबूल लिया जिसके चलते उसकी सजा कम कर दी गई। विकी ने ममता से शादी भी इस्लामी रीति-रिवाज से की थी।
दुबई में उम्रकैद की सजा 25 साल की होती है, लेकिन कैदी सजा कम करने की गुहार भी लगा सकता है। जेल में अच्छा व्यवहार, कुरान का अध्ययन, इस्लाम कबूलने से भी सजा कम करने का प्रावधान है। अपनी दया याचिका को मजबूत करने के लिए विकी ने इस्लाम अपनाया था और फिर जेल में इस्लामी रिवाज से से निकाह किया था। इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया था।
बताया जाता है कि दुबई के कोर्ट ने उसे भारत वापस भेजने का भी आदेश दिया था। इसके तहत दिसंबर 2012 में वो भारत आया था। इसके बाद वो कीनिया चला गया। चूंकि उसके खिलाफ भारत में कोई क्रिमिनल केस नहीं था, इसलिए वो आसानी से यहां आ-जा सका।
कभी बॉलीवुड में बोल्ड सीन्स से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली ममता कुलकर्णी पिछले साल सन्यासिन बन गई थीं और उन्होंने भारत में 3-4 महीने गुजारे थे।ममता 'आशिक आवारा', 'सबसे बड़े खिलाड़ी', 'बाजी', 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर' और 'चाइनागेट' जैसी फिल्मों में नज़र आईं थी।