Wednesday 10 May 2023

‘द केरल स्टोरी’ 12 मई को 37 देशों में होगी रिलीज, अदा शर्मा बोलीं- इसे ट्रेंड कराने के लिए धन्यवाद !

‘द केरल स्टोरी’ 12 मई को 37 देशों में होगी रिलीज, अदा शर्मा बोलीं- इसे ट्रेंड कराने के लिए धन्यवाद !

अजय शास्त्री 


बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली :
कई सारे विवाद झेलने के बाद बॉलीवुड फिल्म 'द केरल स्टोरी' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में इन सभी की एक्टिंग को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. वहीं, द केरल स्टोरी की मुख्य अभिनेत्री अदा शर्मा ने बुधवार को कहा कि यह फिल्म 12 मई को 37 देशों में रिलीज होगी. धर्मांतरण के विषय पर बनी इस फिल्म को लेकर देश में राजनीतिक विमर्श छिड़ गया है, जिसके कारण कुछ राज्यों ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है और कुछ राज्यों ने इसे कर मुक्त कर दिया है.

द केरल स्टोरी ने शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ रुपये की कमाई की है. अदा शर्मा ने ट्विटर पर फिल्म का समर्थन करने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. अभिनेत्री ने लिखा, “आप सभी करोड़ों लोगों को धन्यवाद जो हमारी फिल्म देखने जा रहे हैं, इसे ट्रेंड कराने के लिए धन्यवाद, मेरे प्रदर्शन को प्यार देने के लिए धन्यवाद". इस सप्ताह के अंत में 12 मई को ‘द केरल स्टोरी' 37 देशों (या अधिक) में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी.


बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी ने पहले दिन 8.03 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चले हैं और अब तक फिल्म ने  56.72 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी केरल की महिलाओं के एक ग्रुप की है, जो इस्लाम में परिवर्तित होकर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया में शामिल हो जाती हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुदिप्तो सेन ने किया है. 

ਆਰਤੀ ਦੇਵਾ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਵਲੋਂ 27ਵਾਂ ਰੂਹਾਨੀ ਸਤਸੰਗ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ | BCR NEWS

ਆਰਤੀ ਦੇਵਾ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਵਲੋਂ 27ਵਾਂ ਰੂਹਾਨੀ ਸਤਸੰਗ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ | BCR NEWS 

ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ



ਬੀਸੀਆਰ ਨਿਊਜ਼/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, ਪੰਜਾਬ: ਪਰਮ ਸੰਤ ਸਵਰੂਪ ਸ਼੍ਰੀ  ਆਰਤੀ ਦੇਵਾ ਜੀ  ਮਹਾਰਾਜ ਵਲੋਂ 27ਵਾਂ ਸਰਵਧਰਮ ਸਮੇਲਨ ਕਰਤਾਰ ਨਗਰ ਮੰਦਿਰ ਛੇਹਾਰਟਾ, ਵਿਖੇ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਅਤੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਰੂਹਾਨੀ ਸਤਸੰਗ 7ਮਈ ਤੋਂ 11ਮਈ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਰੂਹਾਨੀ ਸਤਸੰਗ ਵਿਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਵੱਧ ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਸਤਸੰਗ ਵਿਚ ਪ੍ਰਵਚਨਾਂ ਰਾਹੀਂ ਅਨੰਦ ਮਾਣਿਆ। ਸਤਸੰਗ ਵਿਚ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ  ਰਾਜਿੰਦਰ  ਪਲਾਹ ਜੋਆਇੰਟ ਸੈਕਟਰੀ ਪੰਜਾਬ, ਸੀਨੀਅਰ ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਵਰਕਰ ਪਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਹਲਕਾ ਪੱਛਮੀਂ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੱਲੀ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 81, ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰਿੰਪੀ, ਵਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਰਕਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 79. ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੋ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 79 ਨੇ ਹਾਜਰੀ ਲਗਵਾਈ।