Tuesday, December 9, 2014

KAASH TUM HOTE FILM || SATENDER TYAGI INTERVIEW || BCR NEWS

फिल्म ‘‘काश तुम होते’’ जल्द होगी रिलीज

Satendra Tyagi ( Film Producer)
फिल्म ‘‘काश तुम होते’’ जल्द होगी रिलीज
===========================
 अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
=====================

बीसीआर न्यूज़ (अफाक खान समीर / नोएडा) काफी लम्बे अरसे से विवादों में घिरी फिल्म ‘‘काश तुम होते’’ ने तब एक नया मोड़ ले लिया जब फिल्म की स्टारकास्ट ने नोएडा में इस फिल्म का प्रोमोशन किया। क्योंकि फिल्म को लेकर अभी दोनो पक्षो के बीच कोर्ट में केस चल रहा है जिस कारण कोई भी पक्ष फिल्म का प्रचार नही कर सकता और न ही फिल्म को रिलीज़ कर सकता। हम आपको बता दें इस फिल्म में दो पार्टनर हैं सतेन्द्र त्यागी व मन्जू भारती। सतेन्द्र त्यागी ने इस फिल्म के निर्माण में पैसा लगाया है। इसलिए, फिल्म के फायनेंसर व फिल्म के सह-निर्माता सतेन्द्र त्यागी ने, यह प्रेसवार्ता करना उचित समझा, क्योंकि इस फिल्म की निर्माता मेरी तरह किसी ओर को बेवकूफ बनाकर पैसा न ऐंठ ले। ये लोग हर कदम पर झूठ बोलते हैं मुझसे पहले कम पैसे लगाने को कहा था मग़र उस पैसे में फिल्म आधी ही बन पाई। फिल्म का कार्य बीच में रूक गया, इन लोगों ने फिर मुझसे पैसा मांगा, इसलिए मैने अपना पैसा लगाकर इस फिल्म को कम्पलीट कराया। हम दोनो के बीच जो एग्रीमेंट हुआ था उस अनुबन्ध के मुताबिक मंजू भारती द्धारा मुझे चेक  दिये गये थे। अनुबन्ध के मुताबिक मैने भी उन सभी चेकों को बैंक में लगा दिया। मगर बैंक में चेक लगाने के बाद चेक बाउंस हो गए। मैने फिर इन लोगो से बात की तो इन लोगों का कोई जवाब नही आया और ये लोग कोर्ट द्धारा दिये जा रहे नोटिस को भी नही ले रहे हैं।

सतेन्द्र त्यागी के मुताबिक बहुत ही अच्छी बनी है फिल्म में प्रीति झिंगानिया के साथ-साथ आप काफी जाने माने चेहरे उपासना सिंह, शरद सक्सेना, संजय मिश्रा, सुनील पाल, सुरेन्द्र पाल, फरीदा ज़लाल, हिमानी शिवपुरी इस फिल्म में देखेंगें। फिल्म रोमान्स और काॅमेडी से भरपूर है उम्मीद है फिल्म दर्शकों पसन्द आयेगी। फिल्म को राजेश गर्ग, श्याम सोनी, सचिन नागर प्रस्तुत कर रहें हैं। सतेन्द्र त्यागी के मुताबिक इस फिल्म को जनवरी या फरवरी में रिलीज कर दिया जायेगा।
और एक खास बात हम आपको बता दें कि सतेन्द्र त्यागी जिला ग़ाजियाबाद के गाँव मोरटी, नजदीक राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। इन्होने आज मुम्बई में एक अलग पहचान बनी ली है और गाजियाबाद का नाम रोशन कर रहें हैं। 
हम आपको बता दें कि सतेन्द्र त्यागी द्वारा एक और फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिसमे इनका साथ दें रहें हैं रेमो डिसूजा। फिल्म का नाम है ‘‘डेथ आॅफ अमर’’। यह फिल्म अभी निर्माणाधीन है।

Sunday, November 30, 2014

धारावाहिक "हैवानियत की हद" की शूटिंग जारी


धारावाहिक "हैवानियत की हद" की शूटिंग जारी

========================
अजय शास्त्री
(संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (बीसीआर न्यूज़)
Email: editorbcr@gmail.com
=====================
बीसीआर न्यूज़ (रचना शर्मा/नई दिल्ली) आज हम धारावाहिक "हैवानियत की हद" के सेट पर मौजूद है इस धारावाहिक की शूटिंग मक़दूम स्टूडियो, शाहदरा में चल रही है। आइये बात करते है इस धारावाहिक के निर्देशक एन एस पांचाल व निर्माता अखिलेश कुमार से :-

इस धारावाहिक के निर्देशक एन एस पांचाल के मुताबिक ये एक पारिवारिक धारावाहिक है, मगर समाज में फैली अन्धविश्वास, कुप्रथा व कुरीतियों को ध्यान में रखकर इस धारावाहिक का निर्माण किया जा रहा है इस धारावाहिक में दिखया जा रहा है कि हमारे समाज में साधु-संत का महत्व क्यों काम होता जा रहा है, क्योंकि कुछ ढोंगी बाबाओं ने हैवानियत का नक़ाब पहन रखा है और समाज के भोले-भाले लोगो को अपने इशारों पर नचा रहे है। जिस कारण भगवान की भक्ति में लीन कुछ संत-महात्माओं पर भी कलंक लग रहा है, इन सभी के चलते असली साधु-संतों पर भी उंगली उठाई जा रही है। आज समाज में फैली अन्धविश्वास, कुप्रथा व कुरीतियों को ध्यान में हुए ही इस धारावाहिक का निर्माण किया जा रहा है। इस धारावाहिक के माध्यम से हम इन ढोंगी बाबाओं की पोल खोलकर समाज को जागृत करना चाहते  हैं, ये ही इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य है। 

धारावाहिक के निर्माता अखिलेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी हमारे बैनर "एच  पी प्रोडक्शन" ने कई प्रसिद्ध धारावाहिकों का निर्माण किया है हालहि में साधना चैनल पर धारावाहिक "साजन का आँगन" प्रसारित हुआ है जो काफी लोकप्रिय भी रहा है। 
 धारावाहिक "हैवानियत की हद" में दिल्ली के कलाकारों साथ-साथ मुंबई के कलाकार भी काम कर रहे है जैसे:- अनुज शर्मा, वीरेन्द्र कसाना, देव शर्मा, संदीप कुमार, सनव्वर आज़ाद, फ़रियाद अली, नीना खुराना, पूजा शर्मा, समृद्धि, आँचल तोमर, शुभम विश्वकर्मा, मो. प्रवेश, अभिषेक शर्मा। कैमरामैन - विकास कुमार, सहकैमरामैन -उमेश कुमार, लेखक- सुरेश शर्मा, सह-निर्देशक - पूनम शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर - विकास घड़वाल है।

Saturday, November 29, 2014

बीसीआर न्यूज़ को मीडिया पार्टनर बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद !

बीसीआर न्यूज़ को मीडिया पार्टनर बनाने के लिए "नव दुर्गा आर्ट पिक्चर कंपनी" व डी एन एस ग्रुप्स एंड मोशन पिक्चर कंपनी को हार्दिक धन्यवाद !
=============================
अजय शास्त्री (संपादक) 
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (बीसीआर न्यूज़)
Email: editorbcr@gmail.com
==========================

मैत्राी क्लब का आयोजन 1 दिसम्बर से

मैत्राी क्लब का आयोजन 1 दिसम्बर से होने जा रहा है
===========================
अजय शास्त्री (संपादक)
 बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=====================

बीसीआर (रचना शर्मा / नई दिल्ली) आज कान्स्टीट्यूशन क्लब प्रेस वार्ता को सम्बोध्ति करते हुए पदाध्किारियों नें बताया कि इंडो ग्लोबल फउंडेशन, लाॅजी काल स्पोट्रस मनेजमेंट एल.एल.पी और रीमिक्स एन्टरटेंनमेंट के साथ मिलकर ‘‘मैत्राी कम’’ का आयोजन करने जा रहा है। अम्बेडकर स्टेडियम में 1 से 7 दिसम्बर तक चलने वाला यह टूर्नामेंट दिल्ली की नामी स्कूल फुटबाल टीमों से सुसज्जित है। 

इस टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री अजीत एम सरन, आई.ए.एस. सचिव खेल युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जायेगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ऐसे खिलाडि़यों की खोज करना है जो अन्तराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराऐ, चुने हुए खिलाडि़यों के अन्तराष्ट्रीय खिलाडि़यों व कोचों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। 
जैसे इंगलिश क्लब आरसनल व लिवरपूल के दिग्गज जिमी कार्टर व चेलसी कल्ब के कीथ डब्लिन।