Thursday, December 8, 2022

Delhi MCD Ward-Wise Results 2022: दिल्ली एमसीडी में AAP ने चलाया झाड़ू | BCR NEWS

 अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: Delhi MCD Ward-Wise Results 2022 : दिल्ली में 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया है। दूसरी बार एमसीडी के रण में उतरी आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी को बेदखल कर दिया है। कुल 250 वार्डों में से आम आदमी पार्टी 134 सीटें जीत चुकी है, वहीं बीजेपी ने 104 सीटों पर परचम लहराया है। 


बता दें कि एक्टिज पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान जताया गया था। एग्जिट पोल्स में, MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को 250 में से 145 से 170 तक सीटें मिलने का अंदाज़ा लगाया गया था। MCD पर पिछले 15 साल से बीजेपी का क़ब्ज़ा रहा था। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 181 और आम आदमी पार्टी को 48 सीट मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को 31 सीट मिली थीं लेकिन इस बार एक्जिट पोल के नतीजों से केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता उत्साहित थे। दिल्ली में एमसीडी के वोटों की गिनती के लिए 42 काउंटिंग सेंटर्स बने थे।

दहशत में Pak | Pak पर बड़े हमले के आदेश से दुनिया में मचा हड़कंप | TTP | Taliban Pakistan | BCR NEWS

 दहशत में Pak | Pak पर बड़े हमले के आदेश से दुनिया में मचा हड़कंप | TTP | Taliban Pakistan | BCR NEWS




Monday, November 21, 2022

Andhra Pradesh's Dr. Kondisetti Suresh, Dr. Kalapati Ravi Chandra, Dr. Kollapudi Hema Sundar, Dr. Makeneni Madhuri honored with Doctorate degree | BCR NEWS

BCR NEWS/New Delhi: An award ceremony was organized by 'Magic Book of Records' in Faridabad, adjacent to Delhi. Doctorate degrees were awarded to Dr. Kondisetti Suresh, Dr. Kalapati Ravi Chandra, Dr. Kollapudi Hema Sundar, Dr. Makeneni Madhuri from Andhra Pradesh.

Let us tell you that all of them were given this award on the occasion of serving the poor people through social service and free medical camps during Corona, providing free treatment, food and medicine.


Pandit Rakesh Narayan Acharya Ji Maharaj, Dr. Karan Vishwakarma, Mamta Yadav, Dr. CP Yadav Honorary played the role of chief guest in this program organized by 'Magic Book of Records'.

Friday, November 4, 2022

मोरबी पुल हादसा: एक्ट ऑफ गॉड या एक्ट ऑफ फ्रॉड, असली गुनहगारों पर मेहरबान कौन ? | BCR NEWS

 निशा सिंह

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: मोरबी पुल हादसे के बाद जिला व पालिका प्रशासन अपना-अपना पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। पुल हादसे में तकरीबन 135 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि कुछ लापता हैं। इसी बीच एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया। लोग किस तरह रस्सियों पर लटक कर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे थे और लगातार चिल्ला रहे थे। हादसे के बाद हर गली मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। श्मशान से लेकर क़ब्रिस्तान तक में जगह की कमी पड़ गई है। कफ़न से लेकर दफन तक का यह झकझोर देने वाला दृश्य पूरी रात चलता रहा।

दिल दहला देने वाली इस घटना को महज एक हादसा कह कर दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, यह मामला सीधे तौर पर हत्या का बनता है। आंसुओं के इस सैलाब को इंसाफ तभी मिलेगा जब असली गुनहगारों को सख्त से सख्त सज़ा मिलेगी। कार्रवाई के नाम पर सिक्योरिटी गार्ड, टिकट क्लर्क, मैनेजर और ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
आखिरकार इन लोगों पर कार्रवाई करके क्या सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है? क्यों उन बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है जो इस हादसे के लिए असली जिम्मेदार हैं।



यह पुल पिछले सात महीने से बंद था। करोड़ों रुपए इस पुल के मरम्मत कार्य पर लगाया गया और 26 अक्टूबर को बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के इस पुल को खोल दिया गया। चार दिन बाद ही यह पुल टूट गया। जिस समय पुल टूटा उस वक्त पुल पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जब बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के इस पुल को खोला गया, उस वक्त प्रशासन कहां था? हादसे के असली जिम्मेदार ओरेवा कंपनी के मालिक पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं हुआ? उन्होंने बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के पुल को कैसे खोला? मोरबी नगर पालिका पल्ला झाड़ रहा है कि उससे फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं लिया गया। गौरतलब है कि नगरपालिका की नाक के नीचे ये पुल चार दिन तक खुला रहा और अधिकारी सोते रहे। चार दिनों तक टिकटों की बिक्री में भी लूटपाट हो रही थी। तयशुल्क से ज्यादा लोगों से वसूला जा रहा था। क्या मोरबी के कलेक्टर को कटघरे में खड़ा नहीं किया जाना चाहिए? आखिर जिले के मुखिया का ध्यान अनियमितताओं की तरफ क्यों नहीं गया? इस लापरवाही के लिए क्या कलेक्टर जिम्मेदार नहीं हैं? दरअसल यह घटना ईश्वरीय कृत्य नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का नतीजा है।

मोरबी की शान कहलाया जाने वाला केबल ब्रिज (झूलता हुआ पुल) 143 साल पुराना था, जो 30 अक्टूबर को हादसे का शिकार हुआ। आजादी से पहले ब्रिटिश शासन में मोरबी ब्रिज का निर्माण किया गया था। मच्छु नदी पर बना यह ब्रिज ऐतिहासिक होने के साथ ही मोरबी का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट भी था.


Nisha Singh (Senior Journalist)

नोट:

निशा सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं और विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।

बिना चोली पहने ही उर्फी जावेद ने दी दिवाली की बधाई, भड़के लोग बोले- थोड़ी तो शर्म करो | BCR NEWS

https://bcrnews.co.in/urfi-javed-congratulated-diwali-without-wearing-a-choli-angry-people-said-be-a-little-ashamed-bcr-news/

Tuesday, July 5, 2022

Qatil Kaun

QATIL KAUN - Webseries's first look Promo released Today, Please Watch & Enjoy.

Please Share, Comments, Like, View & Subscribe our T-TIME MUSIC YouTube Channel.


https://youtu.be/Q7IbF9QVH0E


QATIL KAUN - Webseries's first look Promo released

Staring: Ajay Shastri & Koyal Roy

Producer & Director : Ajay Shastri

Co-Producer : Rachna Sharma & Naveen Kumar

Associate Director : Bhupender Titra

Music: Dhruv Sufi & Ajay Shastri

D.O.P. : Ashok

Makeup: Radha Gupta

Creative : Bir Joggi

Special Thanks : Khursheed Ahmed

Label : T-Time Music

Media Partner : Bollywood Cine Reporter & BCR NEWS


https://youtu.be/Q7IbF9QVH0E