Sunday 23 November 2014

एनीज़ी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इश्क सूफियाना का गीत रिकॉर्ड

एनीज़ी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में इश्क सूफियाना का गीत रिकॉर्ड
======================================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com

=====================


बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) टॉप म्यूजिक इंटरटेनमेंट की म्यूजिकल हिन्दी फिल्म - इश्क सूफियाना  का  गीत रिकॉर्ड मुंबई के एनीज़ी रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भव्य पैमाने पर पंजाब के लोकप्रिय फ़ोक गायक और अभिनेता - राय जुझार के मधुर आवाज़ में किया गया। साथ में संगीतकार व पार्श्वगायक - तुषार अर्जुन, पार्श्वगायिका - अनामिका सिन्हा, रोहिनी मिश्रा आदि ने भी गीत गाया। कर्णप्रिय गीतों को संगीत से सजाया है तुषार अर्जुन ने।  इस फिल्म के निर्देशन की कमान फिल्म निर्माता सुरजीत सिंह संभाल रहे हैं। ख़ास बात यह है कि इश्क सूफियाना के माध्यम से बॉलीवुड सिने जगत में दो नये चेहरे मिलने वाले हैं। पंजाब के लोकप्रिय फ़ोक गायक और अभिनेता - राय जुझार को बतौर नायक लांच किया जा रहा है और मैसूर, कर्नाटक की मूल निवासी पूजा पवार बतौर नायिका पदार्पण कर रही हैं। इस दोनों सितारों की युगल एवं रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है।  
यह फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी है जो आजकल के युवापीढ़ी को ध्यान में  रखकर बनायी जा रही है। इस फ़िल्म की सबसे ख़ास विशेषता फ़िल्म का म्यूजिक है, जो फ़िल्म कि कहानी को मज़बूती प्रदान करती है।

No comments:

Post a Comment