Wednesday 6 April 2022

‘चेशियर होम इंडिया‘ दिल्ली पर करोड़ों का डोनेशन गमन करने का आरोप

बीसीआर न्यूज/दिल्लीः मेजर जर्नल वीरेंद्र सिंह के द्वारा संचालित ‘चेशियर होम इंडिया‘ दिल्ली के सर्व प्रिय विहार दिल्ली में पिछले पचास सालों से गैर सरकारी संस्था चला रहे है, यहां पर सेवा करने वाले अपने परिवार सहित रहते आ रहे है, आज भी परिवार यहां सेवा कर रहे है, उनके बच्चे जवान हो गए यहीं पड़ते-लिखते रहे, कई परिवारों के बुजुर्ग आज नही है लेकिन उनके बच्चे आज अपने हक के लिए मेजर विरेंद से कई दिनों से अपने हक मांग रहे हैं, उनका आरोप है कि मेजर साहब हमारा ख्याल नही रखते, यहां दिव्यांग, बुजुर्ग, बीमार, बेसहारा लोग रहते है, उनके नाम पर संस्था करोड़ो का डोनेशन लेती है, हम भी यहां उनकी सेवा कर रहे हैं, परंतु हमे हमारा पूरा मानदंड नही मिलता न कोई सुविधा मिलती है। 



हम सब बहुत ही मजबूर हैं। ये कहना है मेजर जर्नल वीरेंद्र सिंह के द्वारा संचालित ‘चेशियर होम इंडिया‘ दिल्ली का। यहाँ पर कार्यरत सभी परिवारों द्वारा मीडिया के माध्यम से गुहार लगायी है ताकि इन्साफ मिल सके। समाज सेवक अमित जुनेजा के मुताबिक ये परिवार बहुत ही परेशान है इनको इनका हक मिलना चाहिए।


No comments:

Post a Comment