Friday, June 27, 2014

"बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" परिवार की तरफ से डीजे एना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...!

"बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" परिवार की तरफ से डीजे एना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...!
===============================================================
- अजय शास्त्री -
Email: editorbcr@gmail.com
===================
कहते हैं कुछ बातें पहले से तय होती है और यह सच भी है क्योंकि डीजे एना के साथ भी तो यही हुआ है। हमने बताया था कि डीजे एना के लिए 28 जून यानि शनिवार का दिन काफी मायने रखता है क्योंकि इस दिन डीजे एना का जन्म हुआ था। परन्तु एक बात गौर करने लायक यह है कि एना का जन्म शनिवार को ही क्यों हुआ क्योंकि यह बात भी पहले से ही तय थी कि इस लड़की को बड़ी होकर एक नामचीन डीजे जो बनना है और अगर पार्टी की बात करें तो नॉर्मली सेटरडे नाइट ही दिमाग में आती है तथा पार्टी व डीजे का अट्टू बंधन है। इसलिए आज रात डीजे एना अपना बर्थडे बड़ी धूमधाम से सेलीब्रेट कर रही है हाइप क्लब में, जिसमें काफी सेलीब्रेटी भी शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से एशिया के नं. डीजे शेडो, पंजाबी गायक शमशेर मेहंदी व पंजाबी गायक दीप मनी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

और हां, हम लोग यानि "बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" (राष्ट्रीय समाचार पत्र व वेब न्यूज़ चैनल) भी इस बर्थडे पार्टी में शामिल होकर आप सभी को आंखों देखा हाल बताएगा। "बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" परिवार की तरफ से डीजे एना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...!

पहली बार वैनिटी वैन में कश्मीरा ने किया था सैक्स !

पहली बार वैनिटी वैन में कश्मीरा ने किया था सैक्स
==================================
-अजय शास्त्री-
Email: editorbcr@gmail.com
===================
मुंबई :बॉलीवुड  में लगभग चर्चा से बाहर हुई आयटम गर्ल कश्मीरा शाह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।  हाल ही में कश्मीरा ने अपने जीवन का एक पुराना किस्सा बताया । जिसके बारे में वह पहले भी जिक्र कर चुकी हैं। यह बात उनके अफेयर और सेक्स संबंध से है।
दरअसल कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के अफेयर की बातें काफी समय पहले होती थीं  लेकिन यह बात एक बार फिर कश्मीरा ने दोहरा दी है।
कश्मीरा ने  बताया कि  कृष्णा से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'पप्पू मिल गया' के सेट पर हुई थी। रात का समय था। फिल्म के डायरेक्टर सजन सोनीजी मेरे पास फिल्म का ऑफर लेकर आए। तब उन्होंने बताया कि मेरे अपोजिट कृष्णा हैं।  इस तरह मेरी मुलाकात कृष्णा से हुई थी। '


वहीं अपने और कृष्णा के प्यार के बारे में कश्मीर ने  बताया  कि 'हमारे प्यार की शुरुआत वैनिटी वैन में हुई। रात हो चुकी थी और हम वैन में बैठे हुए थे। तब  मैंने पूछा कि अब क्या करें तो कृष्णा ने कहा , 'क्यों, कुछ करना है?' और इस तरह हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। हमने पहली बार सैक्स  वही पर किया था। 

मां के दर्द और पुत्र की लड़ाई को बयान करती है 'पंजाब 1984'

मां के दर्द और पुत्र की लड़ाई को बयान करती है 'पंजाब 1984'
=========================================
-अजय शास्त्री- 
Email: editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर (जालंधर) दिलजीत दोसांझ को लेकर अब तक कई हिट फिल्ल्में दे चुके निर्देशक अनुराग सिंह इस बार दर्शकों के लिए एक गंभीर विषय पर फिल्म लेकर आए हैं 'पंजाब 1984'। यह वह भयानक दौर था, जिसने पंजाब में कई परिवारों को बहुत नुक्सान पहुंचाया। 
हाइट हिल प्रोडक्शन और बेसिक ब्रदर्ज प्रोडक्शन की 27 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म 'पंजाब 1984' में मुख्य किरदार में दिलजीत दोसांझ और किरण नजर आएंगी। इनके इलावा फिल्म में पवन मल्होत्रा, सोनम बाजवा, अरुण बाली, राणा रणबीर, मानव विज्ज और विश्वास कितनी भी नजर आएंगे। 
जालंधर में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए फिल्म के नायक दिलजीत दोसांझ ने बताया कि फिल्म की कहानी खुद अनुराग सिंह ने लिखी है। उन्होंने बताया कि यह कहानी एक मां के दर्द और पुत्र की लड़ाई को बयान करती है। फिल्म में सतवंत कौर (किरण खैर) एक ऐसी औरत का किरदार निभा रही हैं, जो अपने उस पुत्र को ढूंढ रही है, जो एक दिन घर से खेतों में काम करने गया परन्तु कभी वापिस नहीं  लौटा। 


निर्देशक अनुराग सिंह और निर्माता गुणबीर सिंह-मनमोरड सिद्धू की इस फिल्म के अब तक 2 गाने ('रंगरूट' और 'चन्नो') रिलीज किए जा चुके हैं। यह दोनों गाने दिलजीत दोसांझ ने गाए हैं, जिनको दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को संगीत के साथ सजाया गया है। गुरमीत सिंह, निक्क धंमू, जतिन्दर शाह और गुरमोह ने और गीत लिखे हैं शक्ति बलजीत, राज रणजोध, जगबीर सोही और डा. तजिन्दर हरजीत हैं।

BOLLYWOOD CINE REPORTER latest issue has published. keep it enjoy !

BOLLYWOOD CINE REPORTER latest issue has published. keep it enjoy !









सैक्स के बारे प्रश्न पूछने पर भड़क उठी परिणीति

सैक्स के बारे प्रश्न पूछने पर भड़क उठी परिणीति
==============================
-अजय शास्त्री- 
Email: editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर (मुंबई) बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा हाल में किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही पर अपने एक पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। यह वीडियो देसी रोमांस की प्रमोशन के समय की है। इस वीडियो में परिणिती से लड़कियों के सेक्स के बारे में प्रश्न पूछा गया तो परिणिती काफी नाराज हो गई। 
परिणिती ने रिपोर्टर को जवाब देते हुए कहा कि जब लड़की-लड़के में सैक्स, किस या हग होता है तो अकेली लड़की नहीं करती जो भी होता है वह दोनों की राजमंदी के साथ होता है। 
परिणिती का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ आगे वह बोली कि जब मर्द अपने स्वार्थ के लिए लडकी से सैक्स करते है तो वह रेप कहलाता है। यह जवाब सुनकर सभी ने परिणीति के लिए तालियां बजाई।

अब प्रश्न ये उठता है, कि जब लड़की अपने स्वार्थ के लिए सेक्स करती है तो उसे क्या कहते है ?

Thursday, June 26, 2014

सुरवीन से मुकाबले के लिए तैयार हैं सनी

सुरवीन से मुकाबले के लिए तैयार हैं सनी
==========================
 -अजय शास्त्री-
 Email: editorbcr@gmail.com
==========================
बीसीआर (मुंबई) एक तरफ जहां ‘हेट स्टोरी 2‘ के गीत ‘आज फिर तुमपे प्यार आया है’ से दर्शकों की वाहवाही बटोर रही फिल्म की नायिका सुरवीन चावला फिल्म में अपनी उपस्थिती को विशेष बनाने में जुटी हैं वहीं अपने आइटम नंबर ‘पिंक लिप्स’ के ज़रिये सनी लियोने दर्शकों पर अपना सिक्का जमाना चाहती हैं. हाल ही में मुंबई के एक स्टुडियो में सनी ने इस आइटम नंबर  की शूटिंग की और सूत्रों की मानें तो सनी लगातार इस आइटम नंबर को सुरवीन के गीत से अधिक गरमा गरम बनाने की कोशिश में लगी थीं. सिर्फ यही नहीं उन्होंने पहले ही अपनी टीम से यह कह रखा था कि वह इस बात की पूरी सावधानी बरतें कि उनका यह गीत सुरवीन के गीत ‘आज फिर तुमपे प्यार आया है’ से अधिक हॉट और सिज़लिंग हो. इसके लिए सनी ने इस आइटम नंबर के ज़रिये सुरवीन से एक कदम आगे बढते हुए अपने दर्शकों को बोल्ड दृश्य भी परोसे. सुरवीन से सनी की इस टक्कर में बाज़ी कौन मारता है यह तो खैर आनेवाला वक़्त ही बताएगा लेकिन उनकी इस टक्कर से दर्शकों को काफी फायदा होनेवाला है. सो वेट एंड वॉच...  

हिट एंड रन मामले में पुलिस ने खोई अहम बयान की कॉपी

हिट एंड रन मामले में पुलिस ने खोई अहम बयान की कॉपी
======================================
-अजय शास्त्री-
Email: editorbcr@gmail.com
===================
मुंबई: सलमान खान हिट एंड रन मामले में कोर्ट ने सुनवाई 25 जुलाई तक स्थगित कर दी है।  वहीं इस मामले में पुलिस से दो गवाहों का लिखि‍त बयान कहीं गुम हो गया है, जबकि एक दिन पहले ही एक गवाह अपने बयान से मुकर गया है। अभियोजन पक्ष ने सेशन जज डीडब्ल्यू देशपांडे से कहा कि गवाहों के पुलिस के समक्ष दिए गए बयान नहीं मिल रहे हैं, जबकि दोनों गवाह पूछताछ के लिए तैयार थे।
बयान की कॉपी गुम हो जाने के बाद बुधवार को सरकारी वकील जगन्नाथ वी केंजरलकर ने अदालत से कुछ और समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने पुलिस को बयान के कागजात का पता लगाने और उसे अदालत के सामने पेश करने तक सुनवाई 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। रिटायर हो चुके जांच अधिकारी के सेंघल ने अदालत को बताया कि दोनों गवाहों के बयान बांद्रा मजिस्ट्रेट अदालत के पास हो सकते हैं, जहां इस मामले की सुनवाई पहले हो चुकी है।




गौरतलब है कि सेंघल के रिटायरमेंट के बाद मामले की जांच राजेंद्र काणे को सौंपी गई थी, जो बुधवार को अदालत में मौजूद थे। इस मामले में अभी तक 11 गवाहों से पूछताछ हो चुकी है, जिनमें से एक मंगलवा को बयान से मुकर गया। सलमान खान पर गैर इरादतन हत्या का मामला चल रहा है। इसमें उन्हें 10 साल तक कैद की सजा हो सकती है।

राखी सांवत का एक और नया ड्रामा

राखी सांवत का एक और नया ड्रामा
=======================
-अजय शास्त्री- 
Email: editorbcr@gmail.com
==================
बीसीआर (मुंबई) राजनीति का रंग ऐसा है कि जैसे ही उसका नाम ऊपर आता है, मनुष्य का रंग ही बदल जाता है। आप नेताओं को तो रंग बदलते देखा होगा लेकिन क्या किसी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रैस को भी इसके लपेट में आते देखा है, नहीं तो देखिए इसका ताजा उदाहरण है राखी सावंत। राखी की इमेज एक आइटम गर्ल की है और हर कोई उससे हॉट और सैक्सी आदाओं की उम्मीद रखता है लेकिन राखी के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है कि राखी ने खुद को बदलने का फैसला कर लिया है।
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राखी सांवत ने अपनी अलग पार्टी बनाई थी और चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बुरी तरह से शिखस्त खानी पड़ी लेकिन हार के बाद भी राखी ने मैदान नहीं छोड़ा है। राखी ने फैसला किया है कि वो राजनीति नहीं छोड़ेगी लेकिन पेट भरने के लिए वो फिल्मों और सीरियल आदि में भी काम करती रहेंगी। राखी ऐसा अपनी इमेज को मेकओवर करने के लिए कर रही है। राखी के करीबी सूत्रों के अनुसार राखी ने अपने सारे कपड़े पैक कर लिए है जो उसकी इमेज को सैक्सी बनाते हैं।


यहीं नहीं अब भविष्य में दर्शक राखी के सैक्सी अवतार को नहीं देख पाएंगे और न ही खलनायक की छवि देख पाएंगे। राखी ने फैसला किया है कि वो सामाजिक स्थानों पर भी साड़ी डाल कर नहीं जाएगी। माना जा रहा कि साड़ी में हॉट दिखने वाली विद्या बालन और टी.वी कलाकार से केंद्रीय मंत्री बनी स्मृति ईरानी राखी की प्रेरणा स्त्रोत हैं।

मर्दानीः एक्‍शन हीरो जैसी दिखी हैं रानी मुखर्जी

-अजय शास्त्री-
Email: editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर (मुंबई) रानी मुखर्जी की चर्चित फिल्म मर्दानी का ट्रेलर जारी हो गया है। इस फिल्म में वह किसी एक्‍शन हीरो जैसी दिख रहीं हैं।
रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'मर्दानी' में बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह अपने कैरियर में पहली बार एक्‍शन करती हुई नजर आएंगी।
शादी के बाद यह रानी की पहली फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता उनके पति आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म का निर्देशक प्रदीप सरकार ने किया है।



यह फिल्म 22 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में रानी मुखर्जी ने वैसे ही एक्‍शन किए हैं ‌जैसे हाल ही फिल्मों में अक्षय कुमार और सलमान खान करते नजर आए हैं।

Tuesday, June 24, 2014

"मॉडल नाईट" पार्टी ने युवाओं के दिलों में घर बनाया


बीसीआर (नई दिल्ली) नई दिल्ली के सलूटो बार में प्रत्येक शनिवार को सुल्तान मालिक द्वारा आयोजित "मॉडल्स नाइट" दिल्ली की न. वन पर दस्तक दे रही है, क्योंकि इस पार्टी में हर बार कोई न कोई नया चेहरा नजर आता है, इस "मॉडल नाईट" पार्टी ने युवाओं के दिलों में घर बना लिया है , युवा युवक युवतियां जम कर इस "मॉडल नाईट" पार्टी का मजा लेते है. इस अवसर पर इशिका तनेजा (इंटरनेशनल मेकअप एक्सपर्ट) मुनीश कपूर, स्वेता कपूर, संजना मेहरा, हिना गेरा, साहिल कपूर, प्रियंका, डी जे साहिल व फोटोग्राफर आरुष पंडित भी उपस्थित थे। इस पार्टी में 'बॉलीवुड सिने रिपोर्टर' (फिल्म ट्रेड हिंदी राष्ट्रीय समाचार पत्र) व 'सिनेमिर्ची मीडिया ग्रुप (बॉलीवुड न्यूज एण्ड फीचर एजेंसी)' ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।


इस अवसर पर सुल्तान मलिक ने बताया कि अगले शनिवार 28 जून को भी सलूटो बार में ही "मॉडल्स नाइट" का आयोजन किया जा रहा हैं। इस मॉडल्स नाइट में प्लेबैक सिंगर "महक मल्होत्रा" (सांग्स - शिट अबाउट लव एंड बटरफ्लाई) परफार्मिंग करके आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 
पिछली बार की तरह इस बार की पार्टी में भी बॉलीवुड सेलिब्रटी की सरप्राइज विजिट रखी गई है।