Sunday 2 November 2014

नेपाल की तराई से भोजपुरी सिनेजगत तक : "परदेशी शाह"

नेपाल की तराई से भोजपुरी सिनेजगत तक : "परदेशी शाह"

=======================
 अजय शास्त्री (संपादक) 
 बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editobcr@gmail.com
=======================
बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) नेपाल के चर्चित अभिनेता परदेशी शाह अब भोजपुरी सिने जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। जी हाँ,  नेपाल फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय कौशल से अलग पहचान बनाने के बाद  प्रतिभावान नायक परदेशी शाह अब भोजपुरी सिनेमा में मजबूती के साथ कामयाब कदम रख दिये हैं। इनकी पहली भोजपुरी फिल्म - एस पी खरेल के सफल प्रदर्शन से सिनेप्रेमियों के साथ-साथ फिल्म जगत के निर्माताओं व निर्देशकों का भी ध्यान इनकी ओर आकर्षक हुआ। प्रसिद्ध निर्माता - निर्देशक रमाकान्त प्रसाद ने भोजपुरी फिल्म - प्यार किया तो डरना क्या में बतौर हीरो  चयन किया। यह फिल्म बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद  मुंबई में भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा परदेशी शाह शीघ्र ही भोजपुरी फिल्म दीवाना -2 तथा एस पी खरेल -2 में नज़र आने वाले हैं।
गौरतलब है कि कर्म ही पूजा के सिद्धांत का अनुसरण करने वाले परदेशी शाह मेहनत के बल पर अपने घर वालों और तराई नेपाल का नाम रोशन करना चाहते हैं।

No comments:

Post a Comment