Wednesday 12 November 2014

अरविन्द अकेला कल्लू व्यस्त हैं "हुकूमत" की शूटिंग में

अरविन्द अकेला कल्लू व्यस्त हैं हुकूमत की शूटिंग में
==========================
अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
=================
बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) भोजपुरी सिनेस्टार अरविन्द अकेला *कल्लू* ने जबरदस्त अभिनय और हिट फिल्मों के जरिये सिनेप्रेमियों के दिल में अपनी अमित छाप छोड़ते हुए स्टारडम हासिल कर लिए हैं। साथ ही इन्होंने बतौर प्रख्यात गायक दर्शकों और श्रोताओं के बीच खास छवि बना चुके हैं।इस समय *कल्लू* फिल्म निर्माण कंपनी श्रेयश फिल्म्स की अगली फिल्म - हुकूमत की शूटिंग में व्यस्त हैं। निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे की इस फिल्म में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह और प्रख्यात गायक व सिने स्टार अरविन्द अकेला कल्लू पहली बार साथ साथ दिखेंगे। इस फिल्म के लेखक एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू, गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी, मनोज मतलबी और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है। फिल्म में पवन सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू के साथ साथ काजल राघवानी, तनुश्री, संजय पाण्डेय, जसविंदर जस्सी, सूर्या द्विवेदी, शिवा राजपूत, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, जशवंत जायसवाल, धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं। 

No comments:

Post a Comment