Monday, July 7, 2014

"Bollywood Cine Reporter" It’s a Bollywood News Paper & Feature Agency & Web News Channel.

Hi, Guys "Ajay Shastri" (Editor & Publisher) from "Bollywood Cine Reporter" It’s a Bollywood News Paper & Feature Agency & Web News Channel. We do Publicity & Media Promotions work for Bollywood Movies, Models, Actors, Anchors, Directors, Producers & Singers (Fresher’s or Experienced both) by publishing the Article or Interviews on online Bollywood web portals, Newspapers and Magazines. We also provide Media coverage for Events,Live performances & Page 3 Parties.We also do Celebrities management. So, interested Candidates send me requests & inbox me for further Procedure.
Email: editorbcr@gmail.com
https://www.facebook.com/bollywoodcinereportermumbai 
http://bollywoodcinereporter.blogspot.in/


Sunday, July 6, 2014

BOLLYWOOD CINE REPORTER latest issue has Published, keep it enjoy.

BOLLYWOOD CINE REPORTER latest issue has Published, keep it enjoy.








Saturday, July 5, 2014

पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर व अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर की मुलाक़ात

पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर व अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर की मुलाक़ात 
=====================================================
-रचना शर्मा-
(सह संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
====================
बीसीआर (नई दिल्ली) नई दिल्ली के साऊथ एक्स. इलाके, पंचशील पार्क में एक रेस्टोरेंट "ब्राउन बेकरी बॉक्स" के उद्घाटन के दौरान  पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर, शहनाज़ हुसैन आदि उपस्थित रहे व बॉलीवुड से शाहरुख़ खान की पत्नी व मॉडल गौरी खान ने रिबन काट कर "ब्राउन बेकरी बॉक्स" का शुभारम्भ किया.



शुभ अवसर पर "बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक अजय शास्त्री भी मौजूद रहे. 

हिंदी फिल्म ‘‘पैसा नाच नचाये‘‘ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर शोर से चल रहा है

हिंदी फिल्म ‘‘पैसा नाच नचाये‘‘ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर शोर से चल रहा है
==================================================
-अजय शास्त्री- (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर।।मुम्बई।। एस.आर .डी  फिल्म्स के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म ‘‘पैसा नाच नचाये‘‘ का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर शोर से चल रहा है. फिल्म की कहानी मुख्य रूप से समाज में घट रही सच्ची घटना को बयाँ करती नजर आएगी. आज के युग में हर पल पैसों का बोलबाले को बयां करती है ये फिल्म। इस फिल्म के माध्यम से समाज में फैली गन्दगी नजर आएगी, आज पैसों को लेकर, अपने पराये के आपसी रिश्तों को बनते एवं बिखरते, इस फिल्म में दिखाई देंगें। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से दलितों के ऊपर हो रहे पैसों वालो की दरिंदगी को बयां करेगी। कहानी एक दलित लड़की के ऊपर हुए शोषण पर आधारित है, वो कैसे लड़ती है और अपना हक लेती है ये इस फिल्म में देखने को मिलेगा।
फिल्म के निर्माता है राजेश कुमार सिंह, कथा-पटकथा -संवाद एवं निर्देशन की कमान सम्भाली है रामाश्रय राज ने। संगीत से सजाया है एस. जमील एवं दीपक ठाकुर ने, संकलन एवं पब्लिसिटी डिजाइनिंग सागर सिन्हा है. फिल्म की सारी शूटिंग बिहार के बेगुसराय एवं उत्तर प्रदेश के जौनपुर और देवरिया जिले में की गई है मुख्य कलाकारों में विकाश झा, तृषा खान, अमर बेगुसराई, अभिनन्दन एवं ज्योति रॉय की अदाकारी देखने को मिलेगी. फिल्म के प्रचारक भारती हैं।

Friday, July 4, 2014

तब्बू बानी गायिका

तब्बू बनी गायिका
============
-अजय शास्त्री-
(संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (समाचार पत्र व वेब न्यूज़ चैनल)
Email: editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर (मुंबई) इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘हैदर’ को फाइनल टच देने में लगे निर्माता निर्देशक तथा संगीतकार विशाल भरद्वाज ने आखिरकार मशहूर एक्ट्रेस तब्बू को अपनी इस फिल्म में गाने के लिए मना ही लिया. अंग्रेज़ी साहित्यकार शेक्सपियर के प्रसिद्ध उपन्यास ‘हैमलेट’ को ‘हैदर’ के ज़रिये भारतीय स्वरूप में पेश करने जा रहे विशाल भरद्वाज के कारण ही तब्बू ने बतौर गायिका गायकी की शुरूआत की है जिससे खुद तब्बू भी खासी उत्साहित हैं. तब्बू के ज़ुबां से थिरकते गीत के बोल हैं ‘रोशे वाले’, जिसकी धुन तैयार की है खुद विशाल भरद्वाज ने. साल की शुरूआत में फिल्म की शूटिंग के दौरान तब्बू ने इस गीत को अपनी एक्टिंग का एक अंग मानते हुए गुनगुनाया था जिसे अब विशाल फिल्म में खास स्थान देने का मन बना चुके हैं. खबर है कि तब्बू की गायकी से विशाल इस कदर प्रभावित हैं कि उन्होंने तब्बू के गीत को महज़ फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा बनाने की बजाय उसे खास बना दिया है. सिर्फ यही नहीं फिल्म के साथ साथ तब्बू का गाया यह गीत फिल्म के एल्बम में भी होगा. 
सूत्रों की मानें तो फिल्म में प्रयोग किये गये तब्बू की गुनगुनाहट को विशाल एक नये सिरे से रिकॉर्ड करनेवाले हैं. यह कब होगा इसका फैसला जल्द ही तब्बू और विशाल मिलकर करने वाले हैं. तब्बू की बेमिसाल अदाकारी के साथ साथ उनकी मदभरी आवाज़ को पहचानने में विशाल ने जो फुर्ती दिखाई है उसे देखते हुए यह कहें तो कतई गलत नहीं होगा कि हीरे की असली पहचान सिर्फ जौहरी ही करता है और विशाल की इस काबिलियत पर पूरे बॉलीवुड को ही नहीं देश विदेश में बसे उनके सभी दर्शकों को यक़ीन है. 

Thursday, July 3, 2014

फिटनेस ट्रेनर और जिम इक्विपमेंट को हमेशा रखती है साथ सोनम कपूर

फिटनेस ट्रेनर और जिम इक्विपमेंट को हमेशा रखती है साथ सोनम कपूर
===========================================

-अजय शास्त्री- (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=============================

सोनम कपूर अपने फिटनेस ट्रेनर और जिम इक्विपमेंट को हमेशा रखती है साथ में।
सोनम कपूर अपने फिटनेस के लिए अपनी पर्सनल ट्रेनर राधिका कार्ले के साथ ट्रैवल कर  रही है,
 हालही में सोनम ने अपनी आगामी फिल्म राम रत्न धन पायो के लिए तक़रीबन ८ किलो तक वजन
 घटाया है। इस से पहले अरबाज खान प्रोडक्शन के लिए सोनम को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। 
उसके बाद सोनम के पास इतना वक़्त नहीं था की वे एक हफ्ते के भीतर शेप में आये लेकिन उनकी 
भरोसेमंद फिटनेस ट्रेनर राधिका के गाइडेंस से बहुत काम वक्त में बेवकूफियां फिल्म के लिए बिकनी 
पहन सके ऐसा शेप हासिल किया था। सोनम अब रेगुलर स्विम करती है साथ ही कार्डिओ और योग 
पर भी बहुत ज्यादा ध्यान  देती है, राधिका खुद सोनम के फिटनेस और डाइट का ध्यान रखती है, 
क्युंकि सोनम ने हाली में कहा था की वे एक फूडी है और उनके खाना अच्छा लगता है।  


Wednesday, July 2, 2014

पूजा मिश्रा ने अभिनेत्री के पति और अपने जीजा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

पूजा मिश्रा ने अभिनेत्री के पति और अपने जीजा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

==================================
-अजय शास्त्री- (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email. editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर (मुंबई) बॉलीवुड में प्रिटी जिंटा के बाद अब एक और अभिनेत्री के साथ छेड़खानी मामला सामने आया है। खबर मिली है कि बिग बॉस 5 की प्रतिभागी पूजा मिश्रा ने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के पति रोहित नारंग और अपने जीजा राहुल पर पुणे की छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
पूजा ने आरोप लगाया है कि इन दोनों ने उनके शारीरिक शोषण का भी प्रयास किया। पूजा ने मुंडवा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों ने बताया है कि पूजा की एफआईआर में लिखा है कि दोनों भाइयों ने उन्हें वशीभूत कर मुंबई में उनके घर में उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। पूजा का आरोप है कि जब वह पुणे के होटल में गई तो भी उन्हें ऐसे ही बर्ताव का सामना करना पड़ा। पूजा ने  बताया कि ये लोग उन्हें कार से पुणे ले गए। सुनसान जगह पर कार रोकी और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह वह वहां से बचकर भागीं और मुंबई पहुंचीं। उन्होंने अपनी जिंदगी को खतरा बताते हुए कहा कि वह मुंबई में अपना फ्लैट छोड़कर एक गुप्त स्थान पर रह रही हैं। 


एफआईआर के मुताबिक, पूजा का आरोप है कि ये दोनों शख्स कई सालों से उनके पीछे पड़े हैं और उन्हें धमकियां दे रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने उनके ऊपर कई बार हमले भी किए। आरोप है कि दोनों भाइयों ने पूरी तरह नजर रखने के लिए उनका फोन और उनके सोशल अकाउंट भी हैक किए और उनकी हर गतिविधि पर निगाह रखने के लिए दोनों ने कुछ लोग भी रख रखे थे।

Tuesday, July 1, 2014

फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट दिल्ली पहुंची

फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट दिल्ली पहुंची 
==============================================
-अजय शास्त्री- 
संपादक- "बॉलीवुड सिने रिपोर्टर"
Email: editorbcr@gmail.com
====================
 बीसीआर (नई दिल्ली) फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' की स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली के पीवीआर प्लाजा में 1 जुलाई को पहुंची जहाँ "बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" के संपादक "अजय शास्त्री" से फिल्म की स्टार कास्ट ने मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता अरमान जैन, अभिनेत्री दीक्षा सेठ व डायरेक्टर आरिफ अली से खुलकर बातचीत हुई। अरमान जैन स्वर्गीय राज कपूर साहब के ग्रैंडसन है और वो इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। बातचीत के दौरान जब मैंने अरमान से पूछा कि आपका रोल मॉडल कौन है? तो उनका जवाब था कि मेरे रोल मॉडल मेरे डैड हैं। हालांकि वो एक बिजनैसमेन है परन्तु उनकी जो कार्यशैली है, मैं उससे बहुत प्रभावित हूं।


अभिनेत्री दीक्षा सेठ की यह पहली हिन्दी फिल्म है परन्तु इससे पहले वो तमिल में आठ फिल्में कर चुकी हैं। डायरेक्टर आरिफ अली से जब मैंने पूछा कि आपकी फिल्म की यूएसपी क्या है? तो उन्होंने कहा कि हमने इस फिल्म में यह दिखाया है कि जो हमारे देश में लड़का—लड़की भाग कर शादी करते हैं। इसका केवल एक यही कारण है जेनरेशन गैप। हमने इस फिल्म में यही दिखाने की कोशिश की है कि इस गैप को खत्म किया जाए।

Gauri Khan attended the grand opening of the Restaurant Brown Bakery Box in Delhi

Gauri Khan attended the grand opening of the Restaurant Brown Bakery Box in Delhi 
=================================================
-AJAY SHASTRI-
Editor - BOLLYWOOD CINE REPORTER
Email: editorbcr@gmail.com
============================
BCR (NEW DELHI) King of Bollywood Shahrukh Khan’s Wife Gauri Khan recently visited Delhi and attended the grand opening of the restaurant Brown Bakery Box at Panchsheel Park, South Delhi. She was the guest of honor at the event and cut the ribbon and inaugurated the Restaurant. At the inauguration Son Aaryan & Daughter Suhana were also present.



At the event gauri said, “I am from Delhi and my city is known its food, and When I got this invitation to inaugurate the restaurant, I hurriedly packed my bags came here. As our family is here so we frequently come to Delhi”

दिल्ली में प्याज जमाखोरों पर छापामारी

दिल्ली में प्याज जमाखोरों पर छापामारी
======================
-अजय शास्त्री-
संपादक- "बॉलीवुड सिने रिपोर्टर"
Email: editorbcr@gmail.com
=====================

बीसीआर (नई दिल्ली) प्याज और आलू की जमाखोरी की सूचना के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग और दिल्ली पुलिस ने मिलकर राजधानी के 500 से भी ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की। मंडियों और संभावित जमाखोरी के स्थानों पर अलग-अलग टीमों ने एक साथ दर्जनों स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 42 कारोबारियों को दोषी पाया गया और उन पर एसेंशियल कॉमोडिटी एक्ट-1955 के तहत कार्रवाई की गई।
पिछले कुछ दिनों से प्याज और आलू की पर्याप्त आवक होने के बावजूद उनके खुदरा कीमतों में इजाफा हो रहा है। सरकार के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि थोक मूल्य स्थिर है जबकि खुदरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में जमाखोरी का पता लगाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की।

आजादपुर मंडी, नरेला अनाज मंडी, ओखला मंडी, गाजीपुर मंडी, केशोपुरा मंडी, आर.के. पुरम और लक्ष्मी नगर जैसे कई स्थानों पर छापेमारी की गई। कुल 532 स्थानों पर यह औचक कार्रवाई की गई। विभाग का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने भी कई कड़े निर्देश विभागों को दिए हैं।