Wednesday, August 13, 2014

17.08.2014 को अमृतसर में टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा महा ऑडिशन

17.08.2014 को अमृतसर में टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा निर्माणाधीन हिंदी धारावाहिक 'मौत का सागर" के ऑडिशन जारी है, इच्छुक कलाकार तुरंत संपर्क करें. 
निर्माता - निर्देशक: अजय शास्त्री
सह - निर्माता: एम. एल. सैनी ( राजू)


17.08.2014 को अमृतसर में टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा महा ऑडिशन



17.08.2014 को अमृतसर में टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा निर्माणाधीन हिंदी धारावाहिक 'मौत का सागर" के ऑडिशन है, इच्छुक कलाकार तुरंत संपर्क करें. 
निर्माता - निर्देशक: अजय शास्त्री
सह - निर्माता: एम. एल. सैनी ( राजू)

Tuesday, August 12, 2014

टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा निर्माणाधीन हिंदी धारावाहिक 'मौत का सागर" के ऑडिशन जारी


टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा निर्माणाधीन हिंदी धारावाहिक 'मौत का सागर" के ऑडिशन जारी है, इच्छुक कलाकार तुरंत संपर्क करें. 
निर्माता - निर्देशक: अजय शास्त्री

सह - निर्माता: एम. एल. सैनी ( राजू)


Tuesday, August 5, 2014

रियलिटी शो "आओ हुनर दिखाओ" की समस्त टीम को "बीसीआर न्यूज़" की ओर से हार्दिक बधाई.....!

रियलिटी शो "आओ हुनर दिखाओ" की समस्त टीम को "बीसीआर न्यूज़" की ओर से हार्दिक बधाई.....!


"बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" समाचार पत्र एवं वेब न्यूज़ चैनल को रियलिटी शो "आओ हुनर दिखाओ" में मीडिया पार्टनर बनाने पर रियलिटी शो "आओ हुनर दिखाओ" की समस्त टीम को "बीसीआर न्यूज़ " की ओर से हार्दिक बधाई...! 
========================= 
भवदीय,
अजय शास्त्री (संपादक)
"बॉलीवुड सिने रिपोर्टर"
समाचार पत्र एवं वेब न्यूज़ चैनल
Mob. 09350859564, 07503438080, 08879545254
Email: editorbcr@gmail.com

Friday, August 1, 2014

फिल्म "रंग रसिया" की समस्त टीम को "बीसीआर न्यूज़" की ओर से हार्दिक बधाई...!

फिल्म "रंग रसिया" की समस्त टीम को "बीसीआर न्यूज़" की ओर से हार्दिक बधाई...!
==========================
"बॉलीवुड सिने रिपोर्टर" समाचार पत्र एवं वेब न्यूज़ चैनल को फिल्म " रंग रसिया" में मीडिया पार्टनर बनाने पर फिल्म "रंग रसिया" की समस्त टीम को "बीसीआर न्यूज़ " की ओर से हार्दिक बधाई...!
==========================
भवदीय,
अजय शास्त्री (संपादक)
"बॉलीवुड सिने रिपोर्टर"
समाचार पत्र एवं वेब न्यूज़ चैनल
Mob. 09350859564, 07503438080, 08879545254.
Email: editorbcr@gmail.com

Monday, July 28, 2014

सहारनपुर में दंगे पर अकाल तख्त उग्र, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

सहारनपुर में दंगे पर अकाल तख्त उग्र, न्याय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
==============================================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
============================
बीसीआर (सहारनपुर) जिले के दंगे की आग पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के बाद अब अकाल तख्त सहारनपुर में दंगे को लेकर उग्र है। अकाल तख्त के मुख्य जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने रविवार को सहारनपुर में पीड़ितों से बातचीत की और उनकी दास्तां सुनी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी तक पीड़ितों को कोई राहत नहीं दे पाए हैं। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अखिलेश यादव और डीजीपी से बात की है। वे शीघ्र राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत कर पीड़ितों को राहत दिलाएंगे।
ज्ञानी गुरुबचन सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट वह पंजाब के मुख्यमंत्री को देंगे। यदि न्याय नहीं मिला तो सिख समाज उप्र ही नहीं देश में बड़ा आंदोलन करेगा। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचे अकाल तख्त के मुख्य जत्थेदार के सामने सहारनपुर के सिख समाज ने अपनी पीड़ा सुनाई। उनका कहना था कि चार घंटे तक उपद्रवी तांडव करते रहे, सैकड़ों दुकानें जला दी गई और पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
जिस स्थान पर निर्माण को लेकर दंगा हुआ है, उसकी नींव साढ़े चार पहले बड़े आयोजन के साथ रखी गई थी। यदि लग रहा था कि यह सही नहीं है तो कानून के दायरे में कार्रवाई की जानी चाहिए थी। धार्मिकस्थल पर किसी भी धर्म का व्यक्ति कभी हमला नहीं करता। ऐसा सिर्फ आपराधिक प्रवृति और गुंडा तत्व ही करता है। उन्होंने कहा कि दंगे में अवैध हथियारों का जमकर इस्तेमाल हुआ है। प्रशासन और पुलिस को तलाशी अभियान चलाकर हथियारों का जखीरा बरामद करना चाहिए।

Sunday, July 27, 2014

पुलिस कमिश्नर को भेजी धमकी वाली चिट्ठी "रोक सको तो रोक लो"


पुलिस कमिश्नर को भेजी धमकी वाली चिट्ठी "रोक सको तो रोक लो"
===========================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=============================
बीसीआर (मुंबई) '1993 में तुम्हारी तकदीर ठीक थी इसलिए हमारा मकसद पूरा नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार कोई नहीं बचा पाएगा।' टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस कमिश्नर को कुछ इसी अंदाज में धमकी भरा खत मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को संबोधित करते हुए आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने चिट्ठी भेजी है। पुलिस इस खत के सोर्स की शिनाख्त करने में जुट गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह खत इंडियन मुजाहिद्दीन की तरफ से ही आया है। खत में राकेश मारिया से कहा गया है इस बार 1993 की तरह चूक नहीं होगी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चिट्ठी का कुछ हिस्सा इंग्लिश में है, बाकी पूरी चिट्ठी हिन्दी में है। चिट्ठी के शुरुआत में ही लिखा गया है, 'रोक सको तो रोक लो इस बार। 1993 में तुम लोगों की तकदीर अच्छी थी।'
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खत पर मुजाहिद्दीन नाम से हस्ताक्षर है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह हरकत इंडियन मुजाहिद्दीन की ही है। इसके बाद से मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। सभी ऐंटि-टेरर सेल्स को सतर्क कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन मुजाहिद्दीन ने गाजा में इस्राइल की कार्रवाई का बदला लेने की धमकी दी है। एक पेज के इस खत में राकेश मारिया को चुनौती देते हुए कहा गया है कि इस बार नहीं बच पाओगे। हालांकि मुबंई पुलिस कुछ भी साफ कहने से बच रही है कि खत का सोर्स क्या है। फिलहाल पुलिस खत के सोर्स की जांच में जुटी है।

सोहा से जल्दबाजी में हुई सगाई: कुणाल खेमू

सोहा से जल्दबाजी में हुई सगाई: कुणाल खेमू
===========================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
=============================
बीसीआर (मुंबई) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता कुणाल खेमू का कहना है कि सोहा अली के साथ पेरिस में सगाई करने की उनकी योजना जल्दबाजी में की गई थी।
कुणाल खेमू ने अभी हाल ही में पेरिस में सोहा अली से सगाई की।  कुणाल खेमू का कहना है कि सगाई पूर्व नियोजित थी लेकिन कुछ चीजें उन्होंने जल्दी में की। मैंने कुछ दोस्तों को अपने भरोसे में लिया। लेकिन प्रस्ताव की योजना मैंने सोहा को नहीं बताई थी। 
कुणाल खेमू ने कहा, हम 26-27 दिनों की छुट्टी पर यूरोप गए थे। हम लंदन और रोम सहित कई शहर गए।  पेरिस हमारी यात्रा में शमिल नहीं था। मैंने उसे अपनी यात्रा में जोड़ा। पेरिस में शादी के प्रस्ताव के बाद जब मैंने सोहा को देखा तो मेरे सारी कोशिशों की कीमत अदा हो गई। मैंने पेरिस में उत्साह में आकर सोहा के सामने शादी का प्रस्ताव रखने की योजना बनाई थी। मैं यह करके खुश हूं।
कुणाल खेमू ने कहा, न तो सोहा की मां ने और न ही मेरे माता-पिता ने हमारे रिश्ते पर कोई चिंता जताई। वह हमें खुश देखकर बेहद खुश हैं। सोहा और मैं शादीशुदा युगल की तरह ही हैं। हम पहले से ही शादशुदा जैसा महसूस करते हैं। हम साथ रहते हैं और सामान्य युगल जैसे ही हर चीज साझा करते हैं।

सहारनपुर ह‌िंसा की आंच जम्मू तक पहुंची, राजमार्ग क‌िया बंद

सहारनपुर ह‌िंसा की आंच जम्मू तक पहुंची, राजमार्ग क‌िया बंद
========================
अजय शास्त्री (सह संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
=============================
बीसीआर (लखनऊ) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भड़की भूमि विवाद की आग की आंच जम्मू तक पहुंच गई है। सहारनपुर जिले में हुई दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा का असर जम्मू तक देखने को मिला। जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में आज सिख समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा।
राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ज‌िससे वहां से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मू में प्रदर्शनकारियों ने हिंसा फैलने के लिए यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि सहारनपुर जिले में शनिवार को दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। वहीं प्रशासन ने यहपी में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। स्कूलों को 30 जुलाई तक बंद करने की घोषणा कर दी गई है।

अब दिल्ली में भी ई-बाइक लाने की तैयारी

अब दिल्ली में भी ई-बाइक लाने की तैयारी
========================
अजय शास्त्री (सह संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
===================
बीसीआर (नई दिल्ली) ​ ऐतिहासिक और धार्मिक विरासतों से भरी दिल्ली में पर्यटकों को लुभाने की कवायद में परिवहन विभाग जुट गया है। परिवहन विभाग की कोशिश रंग लाई तो राजधानी में आपको जल्द ही ई-बाइक मिलेंगे।
बाइक आपको किराए पर मिलेगी, जिसपर सवार होकर आप आप पूरी दिल्ली की सैर सकते हैं। खास बात यह है कि सफर के दौरान अगर बैट्री डिस्चार्ज हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आपकी सुविधा के लिए जगह-जगह चार्जर लगे होंगे, जहां महज 10 मिनट में आप अपनी ई-बाइक की बैट्री चार्ज कर फिर सैर पर निकल सकते हैं।
ई-बाइक किराए पर लेने के लिए आपको अपने पहचान प्रमाण पत्र की फोटो प्रति कि साथ सिक्योरिटी मनी भी देनी होगी। इसके बाद ई-बाइक आपको निर्धारित समय के लिए दे दी जाएगी जिसके लिए शुल्क निर्धारित होगा। भारत में यह सुविधा अभी गोवा में है।
प्लानिंग डिपार्टमेंट तैयार कर रहा है योजना ई-बाइक लाने की योजना पर परिवहन विभाग का प्लानिंग डिपार्टमेंट काम कर रहा है और जल्द ही फाइल उपराज्यपाल के पास भेजी जाएगी।
उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इसे अमली जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।  परिवहन विभाग पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पेश करेगा जिसके सफल होने पर पूरी तरह से इसे लागू किया जाएगा। प्रमुख जगहों पर लगाए जाएंगे चार्जर  परिवहन विभाग पूरी दिल्ली के प्रमुख जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाएगा। अधिकांश जगह पर्यटक स्थल होंगे। पर्यटक जब तक घुमेगा, तब तक ई-बाइक चार्ज हो जाएगा। चाक-चौबंद सुरक्षा वाले इलाकों में लगाने की योजना है।
आमलोग भी किराए पर ले सकेंगे ई-बाइक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाई जा रही है, लेकिन आम लोग भी इसे किराए पर ले सकेंगे। इसके लिए अलग से कोई खास प्रक्रिया नहीं है।