Sunday 16 November 2014

मैनास फिल्म इंटरनेशनल ने किया १४ नवंबर से *जो जीता वही सिकंदर* का विराट प्रदर्शन बिहार में

मैनास फिल्म इंटरनेशनल ने किया १४ नवंबर से  *जो जीता वही सिकंदर* का विराट प्रदर्शन बिहार में 
=====================================================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=================

बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) फिल्म वितरण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने हेतु अग्रसर *मैनास फिल्म इंटरनेशनल* फिल्म वितरण कंपनी ने बिहार में १४ नवंबर से ६७ सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर का विराट प्रदर्शन किया है। आदि शक्ती इंटरटेनमेंट प्रस्तुत और ए.एस. पिक्चर इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर का निर्माण निर्माता अनुज कुमार ने किया है। इस फिल्म को निर्देशित किया है जाने माने माने निर्देशक अजय झा ने। फिल्म के सह निर्माता  महेश उपाध्याय हैं। फिल्म की कहानी अरविन्द तिवारी ने लिखी है।   संगीतकार घुंघरू हैं तथा  गीतकार  प्यार लाल यादव कवि, जाहिद अख्तर , अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह। नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, एथोनी, राम देवन, मारधाड़ - हीरा लाल यादव, छायांकन - नीतू इकबाल सिंह, कला निर्देशक - भाष्कर तिवारी तथा दीपक जॉल हैं।  इस फिल्म जो जीता वही सिकंदर में नायक हैं भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और नायिका हैं प्रियंका पंडित व पूनम दूबे  हैं साथ में कृष्णा कुमार , प्रिया शर्मा, जय प्रकाश्, अभय राय, आनंद मोहन, अनुप अरोरा, अंजू सोलंकी, प्रेम दूबे, हीरा लाल यादव , युगांत, उमेश सिंह और मेहमान कलाकार अक्षरा सिंह हैं। इस फिल्म में डांसिंग क्वीन सीमा सिंह के साथ ही ग्लोरी का भी आयटम नंबर है।

No comments:

Post a Comment