Sunday 16 November 2014

नेहा श्री और खेसारी लाल यादव की जोड़ी हिट

नेहा श्री और खेसारी लाल यादव की  जोड़ी हिट
=============================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=====================

बीसीआर (रामचंद्र यादक/मुंबई) किसी भी फिल्म की सफलता से जहाँ फिल्म के निर्माता निर्देशक को फायदा होता है वहीं फ़िल्मी सितारों की भी लोकप्रियता बढ़ जाती है और हिट जोड़ी की भी चर्चा होने लगती है। छठ महापर्व पर प्रदर्शित हुई  खेसारी लाल यादव की 25वीं भोजपुरी फिल्म - लाडला की जबरदस्त सफलता से नेहा श्री और खेसारी लाल यादव की हिट जोड़ी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। निर्माता रंजीत सिंह व नीलाभ तिवारी द्वारा निर्मित तथा प्रेमांशु सिंह निर्देशित यह फिल्म आज भी कई सिनेमाघरों में अपार भीड़ के साथ देखी जा रही है। साथ ही फिल्म के नायक - नायिका की हिट जोड़ी की भी खूब प्रशंसा हो रही है। 
गौरतलब है कि फिल्म निर्माता अलोक कुमार की सुपर डुपर हिट रही भोजपुरी फिल्म - साजन चले ससुराल से भोजपुरी सिनेजगत में खेसारी लाल यादव और नेहा श्री ने एक साथ पदार्पण किये थे। जिसके निर्देशक थे प्रेमांशु सिंह। उसके बाद यह सुपर हिट जोड़ी एक बार फिर से भोजपुरी फिल्म - लाडला के माध्यम से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन कर रही है।

No comments:

Post a Comment