Sunday 16 November 2014

आर्या म्यूजिक ने *बाज़ीगर* का म्यूजिक बड़े धूमधाम से लॉन्च किया

आर्या म्यूजिक ने *बाज़ीगर* का म्यूजिक बड़े  धूमधाम से लॉन्च किया 
=====================================
अजय शास्त्री (संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com

=================


बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने भोजपुरी फिल्म 'बाज़ीगर' का म्यूजिक लांच मुंबई के रहेजा क्लासिक में बड़े ही धूम -धाम से किया। इस फिल्म  का आर्या म्यूजिक के अंतर्गत सभी डिजिटल राईट्स के साथ ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत इस फिल्म का सैटेलाइट लिया गया है। संगीतकार मधुकर आनंद द्वारा बनाया गया संगीत काफी कर्णप्रिय है  जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।  म्यूजिक लांच के मौके पर फिल्म के कलाकार पवन सिंह और शुभी शर्मा मौजूद थे, जिन्होंने फिल्म का म्यूजिक लांच किया। यह फिल्म १४ नवम्बर से बिहार में प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, शुभी शर्मा, एलीना शेख जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण महेंद्र पवन सिंह ने किया है और निर्देशक सनोज मिश्रा है। 

No comments:

Post a Comment