Friday, October 31, 2014

The Shaukeens, Film Press Conference at Imperial hotel in New Delhi by BCR NEWS


Akshay Kumar & his Cast came for ‘the Shaukeens’ Film Press Conference at Imperial hotel in New Delhi, Coverage by BCR NEWS



BCR NEWS (New Delhi) Akshay Kumar & his cast came for his upcoming movie ‘The Shaukeens’ Press Conference at Imperial Hotel (near Janpath).  Akshay Kumar, Anupam Kher, Annu Kapoor, Piyush Sharma & director of the film Abhishek Sharma addressed the press conference.

This movie is remake of “the Shaukeens” 1982.Its a Hindi Comedy genre based film directed by Abhishek Sharma. The film features Anupam Kher, Annu Kapoor, Piyush Sharma along with Lisa Haydon.

The Film is going to be released on 7th November. Apart from the actions, thriller, Akshay’s fans are waiting for a different mood. Here various artists confronted each other. Also the popular singer Yo Yo Honey Sigh (Alcoholic & Manali Trance) has been signed to sing for this film.

Akshay Kumar shared his view on comedy type movies “In India, actors who performs the role of a comedian are not appreciated that much as it deserves. See, in Foreign Comedian actors are honored with National Awards and are loved by audience.”

“Here, in our industry the actor who gets ‘Best Romantic Award is called as Best actor’ of the movie but comedian actor gets only a ‘Best comedian Award’ he is not considered as ‘Best Actor’. This is somehow is really disappointing. Making laugh other is not an easy job, it’s really a tough job & yes we hope that our audience will love ‘the Shaukeens’ movie.

Anupam Kher told the media that there are five actors who are from NSD (National School of Drama) “I, Annu Kapoor, Piyush Sharma, and two other actors who are not present here are from NSD”.

Lisa Haydon was supposed to come but due to her bad health she didn’t come. “Actually, Lisa is ill; she has dengue that is why she could not come here to attend this press conference.” –Akshay told.

Piyush Sharma told the media about their movie ‘the Shaukeens’.

“People can watch ‘the Shaukeens’ Film with their families, there is no Sex jokes in the movie, it is a free from vulgar type of things, and you can enjoy our Film with friends, families & relatives” – Piyush Sharma said.

Haider : Film Review by Ajay Shastri (3.5 Star)

फिल्म समीक्षा : हैदर
================
फिल्म समीक्षक : अजय शास्त्री 
(संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
================
प्रमुख कलाकार: शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्‍बू, इरफान खान और केके मेनन.
निर्देशक: विशाल भारद्धाज 
संगीतकार: विशाल भारद्धाज 
रेटिंग : 3.५ स्टार 
================
(बीसीआर) विशाल भारद्धाज की 'हैदर' एक बदहवास दौर में 1995 की घटनाओं का जाल बुनती है। 'मकबूल' और 'ओमकारा' के बाद एक बार फिर विशाल भारद्धाज ने शेक्सपियर के कंधे पर अपनी बंदूक रखी है। उन्होंने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा कि प्रकाश झा ने अपनी फिल्मों में नक्सलवाद को हथिया लिया वर्ना उनकी 'हैदर' नक्सलवाद की पृष्ठभूमि में होती। जाहिर है विशाल भारद्वाज को 'हैदर' की पृष्ठभूमि के लिए राजनीतिक उथल-पुथल की दरकार रही होगी। अन्यथा प्रेम, घृणा, प्रतिशोध और प्रेम की कहानी 'हैदर' मुंबई के कारपोरेट और दिल्ली के पॉलिटिकल बैकड्रॉप में से रोचक तरीके से कही जा सकती है। शेक्सपियर का नाटक 'हैमलेट' होने और न होने के प्रश्न को स्थायी प्रासंगिकता देती है। दुनिया भर के फिल्मकार और रंगकर्मी इसे अपने संदर्भ और परिवेश में पेश करते हैं। विशाल भारद्धाज ने कश्मीर चुना है।
विशाल भारद्धाज निस्संदेह अपनी पीढ़ी के समर्थ और संवेदनशील फिल्मकार हैं। बाजार और फैशन के दवाब से परे जाकर वे क्रिएटिव कट्टरता के साथ फिल्में बनाते हैं। अपनी फिल्मों के क्रिटिकल अप्रिसिएशन से संतुष्ट विशाल भारद्वाज को आम दर्शकों की कभी परवाह नहीं रही। इस मामले में वे आत्मनिष्ठ और आत्ममुग्ध फिल्मकार हैं। उनकी फिल्मों में भावना और संवेदना का घनत्व ज्यादा रहता है। कथ्य की इस सघनता से उनका शिल्प भी गाढ़ा और जटिल होता है। अच्छी बात है कि उनकी फिल्मों की अनेक व्याख्याएं हो सकती हैं। विशाल भारद्वाज 'हैदर' में भी सरल नहीं हैं। उन्होंने शेक्सपियर के 'हैमलेट' से प्रेरित 'हैदर' को और परतदार एवं जटिल बना दिया है।
'हैदर' नायक हैदर के प्रतिशोध से ज्यादा गजाला की ग्लानि और दुविधा को लेकर चलती है। अंदर की आंच कम करने की सलाह देते पिता के कथन का मर्म गजाला की आत्मकथन में भी व्यक्त होता है, जब वह बेटे हैदर के सामने अपनी व्यथा जाहिर करती है। जाने-अनजाने फिल्म की मुख्य घटनाओं की वजह बनती गजाला अनायास हैदर से फिल्म की केंद्रीयता छीन लेती है। विशाल भारद्धाज ने 'हैमलेट' की अपनी प्रस्तुति में कुछ किरदार जोड़े हैं। उन्होंने नाटक की नाटकीयता के फिल्म के शिल्प में बखूबी ढाला है। रूहदार दिखता तो अलग किरदार है, लेकिन वह हैदर के पिता की रूह ही है। वही हैदर को इंतकाम केलिए प्रेरित करता है। खुर्रम की वासना और लालसा हैदर की मां पर फरेब डालती है। उसकी आंखों में गोली मार कर इंतकाम लेने के पिता के संदेश से सक्रिय हैदर प्रतिशोध की आग में कवि से हत्यारा बन जाता है।
'हैदर' में सभी कलाकार अपने किरदारों को प्रभावशाली तरीके से जीने की मेहनत करते हैं। इनमें गजाला बनी तब्बू और खुर्रम बने केके मेनन अपने प्रयासों में सफल रहते हैं। हालांकि दोनों अपनी मुग्धकारी प्रतिभाएं अनेक फिल्मों में साबित कर चुके हैं, लेकिन इस फिल्म में विशाल के निर्देशन में उन्हें फिर से निखरते देखना अच्छा लगता है। शाहिद कपूर ने हैदर के बाहरी रूप को अच्छी तरह अंगीकार किया है। वे किरदार के आंतरिक द्वेष और प्रतिशोध को सही अनुपात में आत्मसात नहीं कर सके हैं। श्रद्धा कपूर अदायगी और संवाद अदायगी दोनों में विफल रही हैं। उनका खूबसूरत चेहरा भावों के अनुरूप नहीं बदलता। ललित परिमू, आशीष विद्यार्थी जैसे सहयोगी किरदारों की वेशभूषा पर ध्यान नहीं दिया गया है। इरफान सिद्धहस्त अभिनेता हैं। उनकी मौजूदगी ही काफी लगती है। यहां वे रूहदार को तरजीह देते नहीं दिखाई पड़ते। 'हैदर' की खोज है नरेंद्र झा। हैदर के पिता के रूप में उन्होंने शानदार परफारमेंस दी है।
'हैदर' है तो 1995 के कश्मीर की पृष्ठभूमि पर, लेकिन फिल्म में उस साल की राजनीतिक घटनाओं का कोई रेफरेंस नहीं है। उस साल कश्मीर में विदेशी पर्यटकों की हत्या से लेकर चरार-ए-शरीफ की आगजनी जैसी बड़ी घटनाएं हुई थीं। 'हैदर' में कहीं भी उनका हवाला नहीं मिलता। फिल्म में 'अफ्सपा(आम्र्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट) का चुत्जपा भर किया गया है। विशाल भारद्वाज की फिल्मों में लतीफे और मजाकिया किरदार भी रहते हैं। इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान के प्रतिरूप बने दोनों सलमान और लतीफों पर हंसी तो आती है, मगर यह हंसी फिल्म के अभिप्राय को कमजोर करती है।

Baing Baing : Film Review by Ajay Shastri (3 Star)

फिल्म समीक्षा : बैंग बैंग
================
फिल्म समीक्षक : अजय शास्त्री
(संपादक) बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
================
प्रमुख कलाकार: रितिक रोशन, कट्रीना कैफ, डैनी डेन्‍जोंगपा और जावेद जाफरी
निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
संगीतकार: विशाल-शेखर
रेटिंग : ३ स्टार
================
(बीसीआर) फिल्म "बैंग बैंग" को हॉलीवुड की फिल्म 'नाइट एंड डे' का अधिकार लेकर हिंदी में बनाया गया है, पर आरोप नहीं लग सकता कि यह किसी विदेशी फिल्म की नकल है। हिंदी फिल्मों में मौलिकता के अभाव के इस दौर में विदेशी और देसी फिल्मों की रीमेक का फैशन सा चल पड़ा है। हिंदी फिल्मों के मिजाज के अनुसार यह थोड़ी सी तब्दीली कर ली जाती है। संवाद हिंदी में लिख दिए जाते हैं। दर्शकों को भी गुरेज नहीं होता। वे ऐसी फिल्मों का आनंद उठाते हैं। सिद्धार्थ आनंद की 'बैंग बैंग' इसी फैशन में बनी ताजा फिल्म है।
इस फिल्म के केंद्र में देश के लिए काम कर रहे सपूत राजवीर की कहानी है। हर प्रकार से दक्ष और योग्य राजवीर एक मिशन पर है। हरलीन के साथ आने से लव और रोमांस के मौके निकल आते हैं। बाकी फिल्म में हाई स्पीड और हाई वोल्टेज एक्शन है। पूरी फिल्म एक के बाद एक हैरतअंगेज एक्शन दृश्यों से भरी है, जिनमें रितिक रोशन विश्वसनीय दिखते हैं। उनमें एक्शन दृश्यों के लिए अपेक्षित चुस्ती-फुर्ती है। उनके साथ कट्रीना कैफ भी कुछ एक्शन दृश्यों में जोर आजमाती है। वैसे उनका मुख्य काम सुंदर दिखना और अपनी मोहब्बत से राजवीर का हौसला बनाए रखना है। वह इस जिम्मेदारी को पिछली फिल्मों की तरह ही कुशलता से निभाती हैं।
'बैंग बैंग' रितिक रोशन के प्रशंसकों के लिए है। उन्होंने इस अवतार में रितिक रोशन को नहीं देखा होगा। हालांकि रितिक रोशन 'धूम' सीरिज कर चुके हैं, फिर भी 'बैंग बैंग' को 'धूम' सीरिज की ही एक और फिल्म कहा जा सकता है। इस फिल्म के एक्शन दृश्यों की गति और स्फूर्ति के लिए रितिक रोशन को बधाई देनी होगी। थोड़ी कहानी होती और बाकी किरदारों को स्पेस मिला होता तो फिल्म रोमांचक होने के साथ रोचक भी हो जाती। बीच समुद्र के एक्शन दृश्यों में रितिक रोशन की चपलता देखते ही बनती है।

फिल्म "सुपर नानी" में शाहरुख़ खान ?

फिल्म "सुपर नानी" में शाहरुख़ खान ?
=======================
अजय शास्त्री ( संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
=======================
बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) जी हाँ, दोस्तों लोकप्रिय मिमिक्री कलाकार राजू रहिकवार उर्फ़ जूनियर शाहरुख़ खान की फिल्म "सुपर नानी" 31 अक्टूबर से पूरे भारत में प्रदर्शित हो रही है, जूनियर शाहरुख़ खान, हिंदी फिल्म - सुपर नानी में सशक्त भूमिका में नज़र आ रहे  हैं। अपने जमाने की ब्युटी क्वीन रेखा इस  फिल्म में केन्द्रीय भूमिका निभाकर फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण एवं निर्देशन किया है बेटा, दिल, इश्क, मन इत्यादि सुपर हिट फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध निर्देशक - इंद्र कुमार ने। इस फिल्म में राजू रहिकवार के अलावा मुख्य भूमिका में  रेखा, शरमन जोशी, प्रेमा (थ्री इडियट फेम) तथा मराठी फिल्म स्टार विजय पाटकर आदि हैं।

 इसके पहले छोटे परदे का लोकप्रिय हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा मेहता में 28, 29,30 अक्टूबर को  धमाल  मचा चुके हैं। इनकी  खास बात यह है कि  ये अपनी अभिनय कला और मिमिक्री से कहीं भी किसी भी शो में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं और शाहरुख़ खान की कमी को पूर्ति कर देते हैं।
राजू रहिकवार उर्फ़ जूनियर शाहरुख़ खान ने अपने 16 साल के करियर में  अब तक आर्केस्ट्रा, स्टेज शो, सोनी टीवी चैनल का शो बुगीवुगी, स्टार प्लस चैनल सिने अवार्ड शो, एम टीवी के रोड टू लव, रियलिटी शो, गुजरात फिल्म गीत, अल्बम तथा कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अभिनय कला, डांसिंग परफार्म तथा मिमिक्री के जलवे बिखेर चुके हैं। 

स्काईगॉट की शुरुआत रूद्र प्रताप सिंह त्यागी के जन्मदिन पर

स्काईगॉट की शुरुआत रूद्र प्रताप सिंह त्यागी  के जन्मदिन पर 
========================
अजय शास्त्री (संपादक) 
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर 
Email: editorbcr@gmail.com
=======================

बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) डिजिटल नेटवर्क की दुनियाँ में क्रांति लाने वाली ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’  के माध्यम से फ्री वीडियो कॉलिंग व वॉइस कॉलिंग और चैटिंग को बहुत ही आसान बनाने की पहल कर दी गई है। स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क एप्लिकेशन की शुरुआत आने वाले भविष्य का जगमगाता हुआ सितारा मास्टर रूद्र प्रताप सिंह त्यागी के जन्मदिन पर बर्थडे केक काटकर की गई है। ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ के इन एसोसिएट व्रत्ति इंटरटेनमेंट प्रा. लि. हैं। 
गौरतलब है कि ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’  एक ऐसा फ्री एप्लिकेशन है जो यू ट्यूब की तरह आसानी से वीडियो अपलोड करने तथा आसानी से देखने की सुविधा प्रदान करता है।  यह एप्लिकेशन थ्री जी नेटवर्क के अलावा टू जी नेटवर्क पर भी तीव्र गति से काम करेगा ताकि जहां पर थ्री जी का नेटवर्क नहीं होता है वहाँ पर भी यूजर स्काईगॉट का लाभ ले सकें। स्काईगॉट एप्प में स्काईगॉट टू स्काईगॉट फ्री वॉइस वीडियो कॉल के साथ अपना बैंक अकाउंट जोड़कर किसी भी मोबाईल नम्बर पर कॉल करने पर प्राइवेट नंबर की सुविधा देता है। इसके अलावा स्काईगॉट एप्प से फेसबुक, व्हाट्सएप्प, हाईक, वाईबर इत्यादि को भी मैसेज किया जा सकता है क्योंकि इन सभी एप्प्स पर ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ के जरिये ऑनलाइन होने की सुविधा दी गई है। स्काईगॉट वेब पोर्टल में न्यूज, ऑडिशन पोस्ट, ऑनलाइन वीडियो, एमपी थ्री प्ले डाउनलोड, फोटो शूट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है।
 ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ के निदेशक से मिली जानकारी के अनुसार यदि यूजर चाहते हैं कि  स्काईगॉट में वीडियो अपलोड ना करके यू ट्यूब में ही अपलोड करना चाहते है तो भी स्काईगॉट के वेब पोर्टल में जाकर ’स्काईगॉट डिजिटल नेटवर्क’ को फिलअप कर होने वाली आमदनी का 70 प्रतिशत मुनाफा कमा सकते हैं। 

दंड नायक का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

दंड नायक का संगीतमय मुहूर्त संपन्न
======================

अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
======================
बीसीआर (रामचन्द्र यादव/मुंबई) सिंह क्रियेशन कृत संगीतमय पारिवारिक भोजपुरी फिल्म "दंड नायक" का मुहूर्त मुम्बई के एम फॉर यू रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। फिल्म का मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका इन्दू सोनाली ने गाया है। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह द्धारा निर्मित की जा रही इस फिल्म "दंड नायक" में ऐक्शन, प्यार, रोमांस  के साथ ही साथ सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कई  आकर्षक कारनामें हैं। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह का कहना है कि **हमारी फिल्म - "दंड नायक" दर्शकों का मनोरंजन करने साथ-साथ समाज को सन्देश भी देगी। हमारी यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म के लेखक - निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। संगीतकार - छोटे बाबा तथा गीतकार - राजेश मिश्रा  अशोक सिन्हा हैं। इस फिल्म के जरिये नवोदित अभिनेता - संजय धीवर बतौर हीरो अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन जारी है। 

"हीरो गमछा वाला" की एडिटिंग शुरू

"हीरो गमछा वाला" की एडिटिंग शुरू
=======================
अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
=======================
बीसीआर (सोनू निगम/बिहार) आकाश इन्टरटेनमेन्ट के बैनर तले निर्माता रितेश ठाकुर निर्देशक विष्णु शंकर बेलु की बहुचर्चित फिल्म "हीरो गमछा वाला" की ऐडिटिंग आज कल काफी जोरों से चल रही है फिल्म में यस मिश्रा, संगीता तिवारी, अंजना सिंह, राजन मोदी, प्रकाश जैस, भाई ठाकुर, हीरा यादव, पल्लवी, विपिन सिंह प्रमुख किरदार में है इस फिल्म के लेखक एस0 के0 चैहान कैमरा महेश बेंकेट संगीत छोटे बाबा गीत विनय बिहारी, आजाद सिंह, फनिन्द्र राव, नृत्य राम देवगन कला अवदेश राय फाईट हीरा यादव का है. फिल्म की शुटिंग सीतामढ़ी व मुम्बई के विभिन्न लुकेशनो पर हुई है। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाना फिल्माया गया है फिल्म जल्द ही आप लोग के बीच में होगी।

रितेश ठाकुर की फिल्म "सपेरा" का डबिंग जोरों से

रितेश ठाकुर की फिल्म "सपेरा" का डबिंग जोरों से
======================
अजय शास्त्री (संपादक)
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
======================
बीसीआर (सोनू निगम/बिहार) भोजपुरी के जाने माने निर्माता रितेश ठाकुर की फिल्म सपेरा की डविंग इन दिनों मुम्बई के सनकालेन स्टुडियों में जोर से चल रही है। फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलु है पवन सिंह व यस मिश्रा का जबरदस्त टक्कर फिल्म में देखने को मिलेगा इनके अलावा ब्रजेश त्रिपाठी अनुप अरोरा प्रकाश जैस  रितु सिंह मनीषा सिंह, विकेस सिंह पल्लवी भाई ठाकुर प्रमुख भुमिका में नजर आऐंगे। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा कैमरा महेश बेंकेट, संगीत छोटे बाबा, गीत विनय बिहारी, फनिन्द्र राव, आजाद सिंह नृत्य राम देवगन कला अवदेश राय, फाईट हीरा यादव का है फिल्म में नौ गाना है जो काफी कर्णप्रीय है जो दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे। बहुत ही जल्द ये फिल्म दर्शकों के बीच होगी 

Sunday, October 26, 2014

उत्तर प्रदेश में 10 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हिंदू परिवारों को 21 हजार रुपये कैश देने का ऐलान किया

उत्तर प्रदेश में 10 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हिंदू परिवारों को 21 हजार रुपये कैश देने का ऐलान किया
=====================
अजय शास्त्री (संपादक) 
बॉलीवुड सिने रिपोर्टर
Email: editorbcr@gmail.com
=====================

बीसीआर (लखनऊ) बीजेपी के सहयोगी दल शिव सेना ने उत्तर प्रदेश में 10 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले हिंदू परिवारों को 21 हजार रुपये कैश देने का ऐलान किया है। इंडियन एक्सप्रेस अखबार में छपी खबर के मुताबिक दूसरे संप्रदायों के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए शिव सेना ने यह ऐलान किया है। 
शिव सेना के राज्य अध्यक्ष अनिल सिंह के हवाले से अखबार ने लिखा है कि जिला ईकाइयों को ऐसे परिवारों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं जिनके 10 से ज्यादा बच्चे हैं। पार्टी की तरफ से नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में एक कार्यक्रम में इन परिवारों को सर्टिफिकेट और कैश दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट पर लिखा होगा, 'राष्ट्र हित में हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ाने के लिए' 
पार्टी की तरफ से हिंदुओं में फैमिल प्लानिंग के विरोध में एक नवंबर से आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत राज्यभर के सरकारी मेडिकल हेल्थ सेंटरों पर कुछ देर के लिए ताला लगाया जाएगा। 
अनिल सिंह ने अखबार इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'हम हिंदुओं से अपील करेंगे कि उनकी जनसंख्या बढ़ाना वक्त की जरूरत है। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो देश में नगण्य हो जाएंगे।' 
शिव सेना ने सात साल पहले भी ऐसा ही एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें लखनऊ में 10 से ज्यादा बच्चों वाले हिंदू परिवारों को 11-11 हजार रुपये दिए गए थे। तब करीब 120 परिवारों को यह पैसा दिया गया था।

Thursday, October 23, 2014

चाइल्ड्स वर्सेस एलियन बूम-बूम शाकालाका

चाइल्ड्स वर्सेस एलियन बूम-बूम शाकालाका

==============================================================
अजय शास्त्री (संपादक)
 बॉलीवुड सिने रिपोर्टर (बीसीआर न्यूज़)
Email: editorbcr@gmail.com
Mob: 09350859564, (Mumbai-08879545254)
=======================
बीसीआर (दिवाकर/मुंबई) राइजिंग स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही पहली बच्चो के ऊपर बनाने वाली थ्री डी फिल्म पिछले दिनों तलाश्री के मंत्रा पैराडाइस में पहला शेडूल पूरा किया गया
फिल्म के निर्माता तरुण वर्मा, लेखक, निर्देशक धर्मेन्द्र राज “जुग्नू”, क्रियेटिव निर्देशक राहुल सिंह, छायांकन श्रीजय कुमार, कला निर्देशक प्रमोद मंडल, भी. एफ. एक्स. और थ्री. डी. सुपर वॉइज़र राहुल राठौर, रूप सज्जा नारायण कोहली, वेश भूषा एज़ाज खान, सह निर्माता विक्की सोलंकी कार्यकारी निर्माता आनंद दुग्गड़ है फिल्म के मुख्य कलाकार पवित्र रिस्ता फेम एवं मराठी फिल्म के सुपरस्टार पंकज देशमुख’, मिस यूपी सत्यमवदा सिंह,सत्यम सिंह प्रिंस पाटीदार एवं राजीव कुमार सिन्हा है एवं बाल कलाकार के रूप में आदि सचिन वाजे, दान्या जावेद शेख, सौम्य तिवारी, भूमि दुग्गड़ एवं फरदीन बेग है
फिल्म की पृष्ठभूमि बुध ग्रह एवं पृथ्वी के बीच लड़ाई की है जहाँ एक से एक बड़े बड़े दैत्याकार एलियंस और एक और छोटे छोटे मासूम बच्चो की जोरदार टक्कर है.