Saturday, January 27, 2024
Uttrakhand के मदरसों में रामायण भी पढ़ाया जाएगा: शादाब शम्स (अध्यक्ष, उत...
Monday, January 15, 2024
PM Modi ने काला मंदिर में सफाई कर के लोगों को किया प्रेरित | Ajay Shastr...
Saturday, January 13, 2024
पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर आदेश गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी श्रीगोपाल गुप्ता फाउंडेशन द्वारा आयोजित आज बीआर कैंप की झुग्गियों में जाकर कंबल वितरण किये | BCR NEWS
अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर आदेश गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी श्रीगोपाल गुप्ता फाउंडेशन द्वारा आयोजित आज बीआर कैंप की झुग्गियों में जाकर जो की माननीय प्रधानमंत्री जी आवास के समक्ष स्थित वहां जाकर कंबल वितरण किया गया और इसी के साथ फ्लाइंग क्लब स्थित झुग्गियों में जाकर कंबल वितरण किए जो कि अभी हाल ही में वहां की तोड़फोड़ की कार्यवाही को आदेश गुप्ता के माध्यम से रूकवाया गया। इस अवसर पर कंबल वितरण को लेकर झुग्गीवासी अधिक उत्साहित रहे।
जिसमें पार्टी के पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, रवि जौहरी,अनिल गुप्ता, सुनील, सुनीता, महेंद्र, कृष्णा राय, ज्योति तिवारी, राकेश द्विवेदी,वीर सिंह आदि के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tuesday, January 2, 2024
Hit and Run Law मामले में सजा से बचने का तरीका Amit Shah ने बताया | BCR ...
Friday, December 29, 2023
Winter Vacation in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित, इतने दिनों की रहेगी छुट्टी और इस दिन खुलेंगे स्कूल | BCR NEWS
अजय शास्त्री / बीसीआर न्यूज़
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: Winter Vacation in Delhi: दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में विंटर ब्रेक की घोषणा कर दी है. क्योंकि दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. घने कोहरे की चादर के साथ सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने लगा है. दिल्ली सरकार हर साल स्कूलों बच्चों को कड़ी सर्दी से बचाने के लिए दिल्ली शीतकालीन अवकाश (Delhi winter break) की घोषणा करती है. इस साल भी शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के स्कूलों में विंटर ब्रेक की अनाउंसमेंट की है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 1 से 6 जनवरी, 2024 तक दिल्ली शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की है. स्टूडेंट को सोमवार, 8 जनवरी 2024 से अपने-अपने स्कूलों में लौटना होगा. सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूल इस दौरान बंद रहेंगे.
ठंड ही नहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी लगातर बढ़ रहा है, ऐसे में राज्य सरकार एक बार फिर दिल्ली शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है. हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
ऑनलाइन क्लास
दिल्ली स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों के दौरान किसी भी कक्षा की फिजिकल क्लासेस नहीं होंगी. हालांकि स्कूल चाहें तो कुछ कक्षाओं की ऑनलाइन क्लासेस ले सकती है.