Tuesday, June 6, 2023

शिवसेना बाला साहेब ठाकरे 6 जून को कोई कार्यक्रम नहीं करेगी, मुम्बई से हाईकमान के सख्त आदेश हैं: हरविंदर सोनी

शिवसेना बाला साहेब ठाकरे 6 जून को कोई कार्यक्रम नहीं करेगी, मुम्बई से हाईकमान के सख्त आदेश हैं: हरविंदर सोनी


मंजीत सिंह

बीसीआर न्यूज़/अमृतसर, पंजाब: शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख व 6 जिलों के इंचार्ज हरविंदर सोनी ने विशेष तौर पर बताया कि 6 जून नज़दीक आते ही पंजाब की आबोहवा एकदम से गर्म हो जाती है और माहौल तनावपूर्ण हो जाता है जिसको शांत रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कढ़ी मुशक्कत करनी पड़ती है।

सोनी ने कहा ख़ालिस्तानी लोग जानबूझकर इस दिन आतंकियों की तस्वीरें लगाकर माहौल खराब करते हैँ और इसकी देखा देखी हिन्दू संगठन भी शहीद इंदिरा गाँधी, बेअंत सिंह तथा जनरल अरुणोदय वैद्य की तस्वीरें लगाकर उनको श्रद्धांजलि देने का उपक्रम करते हैँ जिससे न सिर्फ स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है बल्कि हिन्दू सिख में भी खाई बढ़ जाती है जिसे शिवसेना बाला साहेब ठाकरे पार्टी कभी उचित नहीं मानती है इसलिए ये दिन मनाने वालों का पुरज़ोर विरोध करती है क्योंकि शिवसेना के संस्थापक हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे हर धर्म का सम्मान करते थे और उन्होंने पंजाब के शिवसैनिकों को भी यही निर्देश दिए थे कि उनके शिवसैनिक को ऐसा कार्य कभी नहीं करना है जिससे किसी धर्म को ठेस पहुँचे।

उन्होंने कहा कि बाला साहेब ठाकरे के इस आदेश का वे तथा उनके शिवसैनिक हमेशा अनुसरण करते रहे हैँ और उन्होंने कभी भी किसी प्रकार से भी ये दिन नहीं मनाया है और न इस बार मनाएंगे ताकि सिखों को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे।

उन्होंने कहा कि उनकी ही पार्टी के एक तथाकथित नेता ने निजी स्वार्थो की पूर्ति हेतु तथा प्रशासन को ब्लैकमेल करने की नीयत से इस दिन को आतंकवाद खात्मा दिवस के तौर पर मनाने का कुछ दिन पहले ऐलान किया था पर ज़ब हाईकमान को इसकी जानकारी दी गई तो हाईकमान ने इसका कढ़ा संज्ञान लिया और हाइकमान की झाड पड़ने से अब उस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है फिर उसने खिसियानी बिल्ली कि तरह अपनेआप को हिन्दू हितेषी होने का राग अलापते हुए आतंकवाद पीड़ित हिन्दुओं के लिए 781 करोड़ के पैकेज की मांग रखते हुए कार्यक्रम घोषित कर दिया जबकि इसने इससे पहले कभी ऐसी मांग नहीं उठाई थी स्पष्ट है कि जानबूझकर घल्लूघारा सप्ताह में इसके द्वारा ऐसे कार्यक्रम करके प्रशासन पर निजी फायदे के लिए दबाव बनाया जाता है इसलिए प्रशासन से मांग की जाती है कि अगर कोई भी इस सप्ताह में ही नहीं बल्कि आगे भी हिन्दू सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है तो उसपर ठोस कार्रवाई की जाये और कढ़ा दंड दिया जाये। अंत में उन्होंने हिन्दू संगठनों के नुमाइंदो से अपील करते हुए कहा कि स्वार्थी लोग हिन्दू सिख में दीवार ख़डी करके राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैँ और हम सभी उनकी चालों में फंसकर देखा देखी आपसी भेदभाव बढ़ा रहे हैँ इसलिए हिन्दू सिखों में बढ़ती खाई को पाटने के लिए प्रथम प्रयास हमें ही करना चाहिए ताकि देश विरोधी तत्वों के मनसूबे कामयाब न हो सकें।

Saturday, May 20, 2023

हरविंदर सोनी बने सहारा यूथ क्लब के चेयरमैन, क्लब से मिली ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाउंगा: हरविंदर सोनी

हरविंदर सोनी बने सहारा यूथ क्लब के चेयरमैन, क्लब से मिली ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाउंगा: हरविंदर सोनी 


मंजीत सिंह, अमृतसर

बीसीआर न्यूज़/अमृतसर, पंजाब: आज सहारा यूथ क्लब रजि: की विशेष बैठक क्लब के उपप्रमुख मास्टर तरलोक चंद की अध्यक्षता मेँ सम्पन्न हुईं जिसमें शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी व क्लब के प्रमुख शम्मी सैनी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके पर क्लब के प्रमुख शम्मी सैनी ने बताया कि सहारा यूथ क्लब पिछले 31 सालों से लगातार गाँव दोदवा के प्परियों के मंदिर मेँ आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध परियों के मेले मेँ भव्य भगवती जागरण का आयोजन करता आ रहा है और इस जागरण की भव्यता देखने लायक होती है जिसमें देश विदेश से लोग सम्मिलित होते हैँ।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ महीने पहले क्लब के चेयरमैन कमल शर्मा का निधन हो जाने पर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी को सर्वसम्मति से क्लब का चेयरमैन नियुक्त किया गया है क्योंकि वे पिछले कई सालों से पूरी निष्ठा और भक्ति के साथ क्लब का सहयोग कर रहे हैँ तथा माता के चरणों मेँ हाज़री लगा रहे हैँ क्लब के सदस्यों ने हरविंदर सोनी का माता की तस्वीर और सिरोपा भेंट करके क्लब मेँ स्वागत किया।

इस मौके पर हरविंदर सोनी ने कहा कि उन्हें क्लब ने बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है क्योंकि इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनना बड़े गर्व की बात है और उन्होंने कहा कि दिवंगत चेयरमैन कमल शर्मा की भांति ही वे उनके बताये हुए मार्गदर्शन से अपनी ज़िम्मेदारी तनदेही से निभाएंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि परियों का मेला परियों के मंदिर मेँ अनेक वर्षो से मनाया जा रहा है और ये मंदिर ढाई सौ साल से भी पुराना है मान्यता है कि इस मेले के आयोजन मेँ स्वर्ग लोक से परियां यहाँ मंदिर परिसर के जल कुंड मेँ स्नान करने आती है और ज़ब वे आती हैँ तो बहुत तेज़ हवा चलने लगती है जिससे उनके आने का एहसास होता है उन्होंने सभी माता भक्तों को इन मेले और जागरण मेँ सम्मिलित होने का खुला न्योता दिया है।

इस मौके पर स्टेज सेक्रेटरी करनैल सिंह, कैशियर रजत सैनी,वाईस कैशियर परमजीत राजा, दविंदर कुमार, सतनाम मिस्त्री, धर्मपाल भंडारी, भीमा सैनी, हरदीप सैनी, बब्बी रामपुर।


आरटीओ कार्यालय कुम्भकरणी नींद मेँ सोया, गुरदासपुर जिले के 80 प्रतिशत स्कूल कॉलजों के वाहन कंडम हैँ: हरविंदर सोनी

आरटीओ कार्यालय कुम्भकरणी नींद मेँ सोया, गुरदासपुर जिले के 80 प्रतिशत स्कूल कॉलजों के वाहन कंडम हैँ: हरविंदर सोनी


मंजीत सिंह, अमृतसर

बीसीआर न्यूज़/अमृतसर, पंजाब: आज शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की विशेष बैठक राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी की अध्यक्षता मेँ सम्पन्न हुईं इसमें जगराओं मेँ स्कूल बस और रोडवेज की बस की भयानक टक्कर पर भारी चिंता व्यक्त की तथा घायल हुए बच्चों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की।

इस मौके पर हरविंदर सोनी ने कहा कि जगराओं की घटना से प्रशासन और समाज को सबक लेना चाहिए क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त हुईं बस अति खस्ता हालत मेँ थी जो कि अपनी आयु पूरी कर चुकी थी फिर आरटीओ विभाग के नाक के नीचे लम्बे अरसे से चल रही थी और ऐसी बसों का प्रयोग करके बच्चों को लाना लेजाना कानूनन अपराध है पर ये पूरे पंजाब मेँ सरेआम हो रहा है और हैरानी वाली बात है कि इन बसों मेँ सफर करने वाले मासूम बच्चों के अभिभावक भी चुप्पी साधे रहते हैँ।

उन्होंने कहा कि यही स्थिति गुरदासपुर के कई स्कूलों कॉलजों की भी है इन स्कूलों की ज़्यादातर बसें खस्ताहालत मेँ होती है और इन बसों मेँ सफर करते समय बच्चों की संख्या भी मंजूर संख्या से कहीं अधिक होती है और इन बसों मेँ सेफ्टी उपकरण भी स्थापित नहीं किए होते हैँ।

सोनी ने कहा कि इस संबंध मेँ ज़ब आरटीओ गुरदासपुर से फोनपर सम्पर्क किया गया तो ये पूछने पर कि गुरदासपुर के स्कूल कॉलजों मेँ चलने वाली बसों जिनमें बच्चों को लाया ले जाया जाता है का रिकॉर्ड सरकारी तौर पर उपलब्ध है तो उन्होंने कहा कि पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है तो फिर उन्होंने कहा कि ज़्यादातर स्कूल कॉलेज एक दो सही बसों की जानकारी विभाग को देकर बाकी वाहन किराये पर लेकर चलाई जाते हैँ जिनकी सूची उनके पास उपलब्ध नहीं है तो फिर ज़ब उनसे पूछा गया कि उन वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट चेक करने की ज़िम्मेदारी किसकी है तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है इसलिए कभी फिटनेस टेस्ट नहीं लिया गया है अर्थात ज़ब तक कोई शिकायत नहीं करेगा तब तक खस्ता हो चुके वाहन बच्चों की ज़िन्दगीयों से खिलवाड़ करते रहने के लिए पूर्ण तौर पर आज़ाद हैँ।

सोनी ने कहा कि शिवसेना के अपने सर्वे ने अनुसार ज़्यादातर स्कूलों कॉलजों की बसों को नंबर तक नहीं लगे होते है और 80 प्रतिशत बसे कंडम हो चुकी है ज़्यादातर स्कूल कॉलेज राजनीतिक, रसूखदार तथा सरमायेदार लोगों के होते हैँ जिनपर हाथ डालने से आरटीओ विभाग डरता है।कई कॉलेज और स्कूल अपने असर रसूख के कारण कानून की धज्जियाँ उड़ाने से गुरेज नहीं करते हैँ अगर कोई ईमानदार अफसर इनकी चेकिंग करके इनको पकड़ लेता है तो बड़े अफसरों और रसूखदार लोगों और बड़े बड़े संगठनों का रोब दिखाकर बच निकलते हैँ। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर वाहनों के ड्राइवरों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होते तथा वाहनों के कागज़ भी उपलब्ध नहीं होते फिर भी आरटीओ विभाग किसी शिकायत का इंतज़ार कर रहा होता है जबकि ये इस विभाग की सरकारी ज़िम्मेदारी बनती है कि वे हर वाहन का फिटनेस टेस्ट लेकर प्रमाणपत्र जारी करें तथा जो वाहन फिटनेस टेस्ट मेँ फेल हो जाता है उसे रोड पर चढ़ने से प्रतिबंध लगाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की कि गुरदासपुर के इन सभी स्कूल कॉलेजों के वाहनों जो इन्होने कानून को छिक्के पर टांगकर किराये पर भी लिए हुए हैँ उन वाहनों की चेकिंग कर सख्त कार्रवाई करवाएं ताकि अनेक स्कूली बसों के हुए हादसों की तरह दोबारा कोई हादसा न हो सके और किराये पर लेकर वाहनों पर बच्चों को लाया ले जाया जाता है उनकी भी ज़िम्मेदारी आरटीओ विभाग की सुनिश्चित की जाये।

इस मौके पर प्रिंस कतना,राजू ठाकुर,जतिन्दर सहदेव, अमित भाटीया,दीपक कुमार,प्रदीप शर्मा, राजिंदर अरोड़ा, प्रेम कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।


Friday, May 19, 2023

Amritsar प्रभारी अमनदीप कौर की यातायात सुचारू रूप से चलाने व नियमों का प...

भाजपा विधान सभा चेयरमैन उज्जवल योजना मनोनीत हुए राजकुमार अग्रवाल | BCR NEWS

भाजपा विधान सभा चेयरमैन उज्जवल योजना मनोनीत हुए राजकुमार अग्रवाल | BCR NEWS


अजय शास्त्री 

बीसीआर न्यूज़/पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोक पुरी विधान सभा क्षेत्र से  राजकुमार अग्रवाल को भाजपा प्रधान मंत्री उज्जवला योजना का चेयरमैन राजकुमार ढिल्लो चेयरमैन  जनपद मयूर विहार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना द्वारा मनोनीत किया गया। 

इस अवसर पर राजकुमार ढिल्लो ने कहा की राजकुमार अग्रवाल को विधान सभा का चेयरमैन मनोनीत करते हुए आज हमें बड़ा हर्ष महसूस हो रहा है। 

माननीय प्रधानमंत्री जी की उज्जवला योजना का लाभ त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र वासियों के पात्र लोगों तक  पहुंचाने का दायित्व राजकुमार अग्रवाल को उनकी मेहनत और लगन के आधार पर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हमें यह उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अग्रवाल जी अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा त्रिलोक पुरी विधान सभा के जन जन तक इस योजना का लाभ पहुंचा कर आदरणीय प्रधान मंत्री जी कि इस योजना को सफल बनाएंगे। 

त्रिलोक पुरी विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज कुमार अग्रवाल को चेयरमैन प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना मनोनीत किये जाने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थिति रहे। 

इस अवसर पर राज कुमार अग्रवाल ने जहाँ राज कुमार ढिल्लो का आभार प्रकट किया वहीं उपस्थिति कार्य कर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका मै पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूँगा।  

इस संदर्भ में जब राज कुमार अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देश की सबसे बडी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है जो कि मोदी जी के  नेतृत्व  में  देश के विकास को गति प्रदान कर रही है । 

इसी प्रकार विधान सभा वासियों के जनहित के लिये मै  24 घंटे सेवा करने को तत्पर रहूंगा ताकि मै पार्टी एवं विधान सभा वासियों के कसौटी पर खरा उतर सकूँ।


Thursday, May 18, 2023

डीडी पंजाबी चैनल पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 'गायक पंजाब दे' मचाएगा धमाल। BCR NEWS

 डीडी पंजाबी चैनल पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम 'गायक पंजाब दे' मचाएगा धमाल। BCR NEWS 


अजय शास्त्री। 

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: देश भर में आज भी दूरदर्शन भारत के अधिकांश घरों में देखा जाता है क्योंकि दूरदर्शन ग्रामीण व शहरी इलाकों में और उन इलाकों में भी देखा जाता है जहाँ एंटरटेनमेंट का कोई अन्य साधन नहीं है। दूरदर्शन प्रचार व प्रसार के लिए सबसे बड़ा प्लेटफार्म है और सबसे बड़ी बात ये है कि ये चैनल बिलकुल फ्री देखा जाता है जिसका कोई भी चार्ज नही देना पड़ता। 

आपको बता दें कि टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा पंजाब के उभरते गायकों को सबसे बड़ा प्लेटफार्म दूरदर्शन पंजाबी यानि डीडी पंजाबी के माध्यम से दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के निर्माता व निर्देशक अजय शास्त्री हैं। शास्त्री जी के मुताबिक ये कार्यक्रम पंजाब के गायकों के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है, इस कार्यक्रम के माध्यम से गायक खुद को एक नई पहचान दे सकते हैं और अपनी सुरीली आवाज़ से संसार के श्रोताओं को अपना दीवाना बना सकते हैं। गौरतलब है कि निर्माता-निर्देशक अजय शास्त्री द्वारा कार्यक्रम को घोषित करते ही पंजाब के गायकों में एक नया जोश भर गया है और कार्यक्रम में अपना गीत प्रसारित करवाने के लिए बहुत ही उत्साहित नज़र आ रहे हैं। 

टी-टाइम म्यूजिक इंडस्ट्री द्वारा निर्माणाधीन कार्यक्रम 'गायक पंजाब दे' को दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल डीडी पंजाबी पर सप्ताह में दो बार प्रसारित किया जायेगा। कार्यक्रम के निर्माता व निर्देशक अजय शास्त्री है। 

यह कार्यक्रम पंजाब की नई प्रतिभाओं के लिए वरदान साबित हो सकता है क्योंकि 'गायक पंजाब दे' कार्यक्रम हर कलाकार का पसंदीदा कार्यक्रम बनता जा रहा है। 

Wednesday, May 17, 2023

Darkness To Light -Webseries की Success Party में Starcast के साथ समाज स...

AAP के Sanjay Singh ने किया Narendra Modi की EDऔर CBI पर चौंकाने वाला खु...

धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए संगीत ऑडिशन का आयोजन BCR NEWS

धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए संगीत ऑडिशन का आयोजन  BCR NEWS 


मंजीत सिंह। 

बीसीआर न्यूज़/अमृतसर, पंजाब: अपने धर्म की श्रखला को जोड़ते हुए शहर भर के  बच्चों ने  इस ( धार्मिक गीत प्रितियोगिता ) ऑडिशन , वेद कथा भवन ( श्री दुर्ग्याणा तीर्थ )  में भाग लिया, सारथी कला मंच ( रजि; ) एवं लीगल एक्शन ऐड की और से की गई पहल अपने धर्म के बच्चो को धार्मिक गति विधि से जोड़ना और अपनी संस्कति के प्रति जाग्रत करना। इस  ऑडिशन में 50 से अधिक बच्चो ने भाग लिया जिसमे धार्मिक सस्था के अलावा समाजिक संस्था के गणमान्य भी मजूद थे ; पहले चरण में चुने गए पांच बच्चो को ( भव्य धार्मिक गीत सम्मेलन हिमाचल ) के लिए चुना गया। अगला ऑडिशन बटाला, जालंधर, चंडीगढ़, गुरदासपुर व् पंजाब के अन्य शहरो में होने है , इस मोके पर सारथी कला मंच के अध्यक्ष चंचल कुमार जीत, आप पार्टी के सीनियर अध्य्क्ष और शोशल वर्कर मैडम परविंदर कौर,लीगल एक्शन ऐड के अध्यक्ष शर्त वशिष्ट ने श्री दुर्ग्याणा कमेटी के सहयोग के लिए धन्यवाद किय। पत्रकारों से बात करते हुए मैडम परविंदर कौर ने बताया कि यह उपरला बहुत ही पर्सन्स योग उपरला है ऐसे उपरले करने से धर्म का प्रचार होगा और समाज में लोगो को सही दिशा मिलेगी। शहर भर के लोगो से अपील की, अपनी संस्कृति और परम्परा के बारे में अपने- अपने बच्चो को ऐसे- ऐसे आयोजन कर के जाग्रत करे।


ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਗਰੇਟ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲਚਰਲ ਕਲੱਬ ( ਇੰਡੀਆ ) ਦੇ ਪ੍ਰੈਸ ਸਕੱਤਰ | BCR NEWS

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਣੇ ਗਰੇਟ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲਚਰਲ ਕਲੱਬ ( ਇੰਡੀਆ ) ਦੇ ਪ੍ਰੈਸ ਸਕੱਤਰ | BCR NEWS


ਬੀਸੀਆਰ ਨਿਊਜ਼/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ( ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ): ਗਰੇਟ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲਚਰਲ ਕਲੱਬ ( ਇੰਡੀਆ ) 2015 ਦੇ ਵਿਚ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਰਪ੍ਰਸਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਦੀਪ ਸਹੋਤਾ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ 11 ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾ ਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ  ਜਿਸ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਸੀ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜੋੜਨਾ ਅਤੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਾ, ਜਿਉ ਜਿਉ ਕਲੱਬ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਧਦਾ ਗਿਆ ਉਸ ਨੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰ ਤੋਂ ਸਟੇਟ ਲੇਵਲ ਵੱਲ ਰੁੱਖ ਕੀਤਾ ਉਸ ਦਾ ਮੁੱਖ  ਕਾਰਨ ਸੀ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਸਖਤ ਮਿਹਨਤ, ਗੱਲ ਇਥੇ ਹੀ ਨਹੀਂ ਖਤਮ ਹੋਈ 2015 ਤੋਂ ਇੱਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਅਗਾਜ਼  ਕੀਤਾ ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ "ਸਨਮਾਨ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ" ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜੋ ਹੁਣ ਤੱਕ ਉਸੇ ਹੀ ਤਰਾਂ ਚੱਲਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰ ਸਾਲ ਅਣਗਿਣਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਜਿੰਨਾ ਨੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਖੇਤਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੱਲਾ ਮਾਰੀਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਇਹ ਕਲੱਬ ਹੁਣ ਨੈਸ਼ਨਲ ਪੱਧਰ ਤੇ ਆਪਣੀ ਕਾਰਗੁਜਾਰੀ ਕਰਦਾ ਨਜਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ! 

ਗਰੇਟ ਸਪੋਰਟਸ ਕਲਚਰਲ ਕਲੱਬ (ਇੰਡੀਆ) ਦੇ ਫਾਉਂਡਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੱਕ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਸੈਕਟਰੀ ਰਾਜੀਵ ਕੁਮਾਰ , ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ,ਕਲਚਰਲ ਐਕਟੀਵਿਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੋਹਨਪਾਲ,ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰ ਸੁੱਖ ਬਿਆਸ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਸਾਵੀ) ਨੂੰ ਪ੍ਰੈੱਸ ਸਕੱਤਰ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਨਾਲ  ਪੂਰੇ ਸਨਮਾਨ ਦੇ ਕੇ  ਕਲੱਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਲੱਬ ਦੇ ਆਏ ਹੋਏ ਮੈਂਬਰ ਸਹਿਬਾਨਾਂ ਨੇ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਲੱਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਮੈਂਬਰ ਬਣੇ ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ( ਸਾਵੀ ) ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆ ਕਹਿੰਦੇ ਹੋਏ  ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ !

ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਸਾਵੀ) ਨੇ ਕਲੱਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ  ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕੀ ਕਲੱਬ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਵੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਮੈਂ ਉਸ ਨੂੰ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਮਿਹਨਤ ਦੇ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕਰਾਂਗਾ !